नाहन : सिरमौर पुलिस का बड़ा एक्शन, अवैध खनन में लगे 42 वाहन कब्जे में ,काटे चालान...

नाहन : सिरमौर पुलिस का बड़ा एक्शन, अवैध खनन में लगे 42 वाहन कब्जे में ,काटे चालान...

अक्स न्यूज लाइन नाहन 28 मार्च : 
जिला सिरमौर पुलिस ने पिछले 48 घण्टों में खनन माफिया पर बड़ा एक्शन लेते हुए अवैध खनन में लगे 42 वाहनों को कब्जे में लेकर उनके चालान काटे है।

जिले के एसपी एनएस नेगी ने बताया कि जिला सिरमौर में अवैध खन्न के विरुद्ध विशेष जाँच अभियान के अन्तर्गत योजनाबद्ध तरीके से विशेष कार्यवाही की गई है। 

एसपी ने बताया कि अभियान के दौरान कुल 42 वाहनों के चालान किए गए जिनमें से 39 वाहनों के खिलाफ खनन अधिनियम के तहत और 3 वाहनों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत कार्यवाही की गई। इन वाहनों को कब्जे में लिया गया है।

नेगी ने बताया कि इन वाहनों को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में अवैध खनन गतिविधियों में शामिल पाया गया था। इन  वाहनों के खिलाफ किये गये चालानों को आगे की कार्यवाही के लिये संबंधित अदालत में पेश किया गया है।