नाहन: दो सगे भाईयों के जमीनी विवाद में खूनी झड़प, छोटे भाई ने दराट से किया हमला, गर्दन पर किया वार, हाथ का अंगूठा कटा एफआईआर दर्ज...
अक्स न्यूज लाइन नाहन 10 जून :
शहर के बड़ा चौक बाजार में बुधवार को दो सगे भाईयों के बीच जमीनी विवाद के चलते हुई बहसबाज़ी खुनी झड़प में तब्दील हो गई। जब छोटे भाई ने पास की दुकान से नारियल काटने का दराट लाकर बडे भाई पर हमला बोल दिया। हमले में घायल हुए बडे भाई को मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया। पुलिस स्टेशन नाहन की टीम ने मौक का जायजा लिया है। आरोपी दबोच लिए गए हैं। आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दी गई है।
जिले के एएसपी योगेश रोल्टा ने बताया कि राम प्रकाश पुत्र स्व0 श्री रत्न लाल निवासी रतन भवन रानी ताल त0 नाहन जिला सिरमौर ने पुलिस थाना नाहन मे मामला दर्ज करवाया कि दिनांक 10-6-2026 को जब यह बडा चौक में अपनी दूकान के अन्दर मजदुर हरप्रीत सिंह व हरजीत से सफाई करवा रहा था ।
इसी दौरान समय करीब 10 बजे प्रातः इसका छोटा भाई दुर्गेश व इसके स्व0 भाई राज कुमार की पत्नी नीलम दोनों ही इसके काम को रुकवाने के लिए आये व बहसबाजी करने लगे ।
योगेश रोल्टा ने बताया किदुर्गेश ने दौडकर सामने राकेश की जूस की दुकान से नारियल काटने वाले तेज धार वाले दराट को उठाकर तथा नीलम ने आगे घेरकर दुर्गेश ने पिछे से इसकी गर्दन पर दराट से दो वार किए। जिससे इसके दाहिने हाथ का अंगुठा तेज धार दराट से कट गया और अंगूठा अलग होकर रास्ते में कहीं गिर गया है ।
एएसपी ने बताया कि दोनों आरोपियों को दबोच लिया गया है। आरोपियों के खिलाफ U/S 109, 118(2), 126(2), 49, 3(5) BNS के तेहत मामला दर्ज कर लिया गया है।









