म्पूर्ण कुल्हा प्रत्यारोपण का सफल ऑपरेशन

म्पूर्ण कुल्हा प्रत्यारोपण का सफल ऑपरेशन

नाहन,21 मई : सिरमौर जिले के मरीजों के लिए वरदान साबित हो रहा श्री साई मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल एवं ट्रॉमा सेंटर नाहन चिकित्सा जगत में नित नए आयाम स्थापित कर रहा है।  श्री साई अस्पताल में आये दिन गंभीर से गम्भीर रोगों का सफल इलाज किया जा रहा है।  इसी कड़ी में अस्पताल के हड्डी रोग एवं जोड़ प्रत्यारोपण विभाग  की विशेषज्ञों की टीम दवारा 40 वर्षीय प्रवीन  का सम्पूर्ण कुल्हा प्रत्यारोपण का सफल ऑपरेशन किया गया।  
प्रवीन  ने बताया की उनके कूल्हे में दर्द होने के कारण अस्पताल में इलाज़ के लिए आये।  पिछली माह एक कूल्हे की सर्जरी हुई जो की सफल रही।  उसके बाद अब दूसरे कूल्हे की सर्जरी भी करवाई।  
सर्जेरी के विषय में जानकारी देते हुए हड्डी एवं जोड़ प्रत्यारोपण विशेषज्ञ डॉ पी एस एन प्रसाद ने बताया की रोगी के एक कूल्हे का प्रत्यारोपण पिछले माह किया गया था एजिसके स्वस्थ होने पर रोगी का दूसरा कुल्हा भी प्रत्यारोपित किया गया।  उन्होंने बताया की व्यक्ति का सम्पूर्ण कुल्हा सफलतापूर्वक प्रत्यारोपित किया गया है।  रोगी ऑपरेशन के बाद बिलकुल स्वस्थ है ए उनकों चलने फिरने में कोई दिक्कत महसूस नहीं हो रही।  एक दो महीने की रेगुलर एक्सरसाइज के बाद व्यक्ति पूर्णतय स्वस्थ हो जायेगा। 
फि़जिय़ोथेरेपिस्ट अनामिका भंडारी ने बताया की रोगी को पोस्ट सर्जरी एक्सरसाइज के माधयम से सर्जरी से जल्द रिकवर होने में सहायता मिलेगी। पिछली सर्जरी में भी रोगी को  प्री एवं पोस्ट सर्जरी एक्सरसाइज करवाई गयी जिसकी मदद से व्यक्ति जल्द स्वस्थ हो गया।  इस प्रकार अब भी एक दो महीने की फिजियोथेरेपी एक्सरसाइज से बिलकुल सामान्य जिंदगी में लौट सकेंगे।