अंतराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस मनाया जमटा स्कुल में

अंतराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस मनाया जमटा स्कुल में

अंतराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस मनाया जमटा स्कुल में  
नाहन,21 मई:अंतराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस जमा दो विद्यालय जमटा में मनाया गया। इस मौके पर विद्यालय में अंतर-सदन चित्रकला एवं नारा लेखन प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। चित्रकला प्रतियोगिता के कनिष्ठ वर्ग में नेहा, अकक्षत, हर्ष, प्रतियोगिता के वरिष्ठ वर्ग में महार,मुस्कान, नारा लेखन प्रतियोगिता के कनिष्ठ वर्ग साक्षी शर्मा,अनन्या शर्मा,कशिश ठाकुर  इसी प्रतियोगिता के वरिष्ठ वर्ग में कृतिका शर्मा, अर्पित ठाकुर ,अंशिका ठाकुर प्रथम, द्वितीय व  तृतीय स्थान पर रहे। प्रधानाचार्य ममता ठाकुर बच्चों को जैव विविधता के महत्व एवं संरक्षण के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि वैश्विक उष्मण, अम्ल वर्षा एवं ओजोन परत के क्षय को रोकने एवं कम करने के हमें सांझा प्रयास करने चाहिए। इस अवसर पर अध्यापक अन्य छात्र उपस्थित रहे।