नाहन: पुलिस कांस्टेबल के साथ हाथापाई करने वाला आरोपी 2 के पुलिस रिमांड में....

नाहन: पुलिस कांस्टेबल के साथ हाथापाई करने वाला आरोपी 2 के पुलिस रिमांड में....
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9

 अक्स न्यूज लाइन नाहन 05 जून :
अदालत ने शुक्रवार की आज पांवटा ब्लॉक के  गोंदपुर क्षेत्र में गुरुवार को दिनदिहाड़े बीच सड़क में ड्यूटी पर जा रहे छटी आई आर बटालियन धौलाकुआं के एक जवान के  साथ हाथापाई  करने वाले आरोपी फरमान को 2 दिन के पुलिस रिमांड में रखने के आदेश दिए हैं।
पांवटा में बीते दिन दबोचे इस आरोपी को पुलिस ने आज अदालत में पेश किया था।

जिले के एएसपी योगेश रोल्टा ने बताया कि पुलिस डिमांड के दौरान आरोपी से कड़ी पूछताछ करेगी। आरोपी निवासी पांवटा साहिब को कल अदालत में पेश करेगी।
 
बीते दिन पांवटा साहिब के औद्योगिक क्षेत्र गोंदपुर में एक पुलिसकर्मी के साथ एक कार सवार व्यक्ति अभद्र व्यवहार और हाथापाई की एक वीडियो वायरल हुई थी।


रोल्टा ने बताया कि वीडियो में एक कार सवार व्यक्ति द्वारा पुलिस कांटेबल  के साथ हाथापाई, गाली गलौच कर रहा था। जब मामले में जांच की तो सबन्धित पुलिसकर्मी 6th आईआरबी बटालियन धौला कुआं में पोस्टेड पाया गया । उन्होंने बताया कि संबंधित पुलिसकर्मी द्वारा बताया गया कि जब वह गोंदपुर की ओर से आ रहा था तो यहां एक कार सवार मोबाइल फोन सुनते हुए तेज रफ्तार कार दौड़ा रहा था जिसे रोका गया और नियमों के तहत वाहन चलाने को कहा गया । 

लेकिन संबंधित कार सवार ने पुलिसकर्मी के साथ अभद्र व्यवहार और गाली गलौच करना शुरू कर दिया। जिसकी एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिसकर्मी की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गईं थीं।