होली का पर्व द्वेष नफरत को भूलाकर आपसी भाईचारे का प्रतीक : बिंदल
इस बार की होली विशेष, जब तीसरी बार केंद्र में बनेगी मोदी सरकार
अक़्स न्यूज लाइन, नाहन--25 मार्च
ऐतिहासिक शहर नाहन में होली का पर्व बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है शहर में जहां युवा टोलियां बनाकर जगह-जगह घूमकर होली मना रहे हैं वही शहर की आम जनता भी जमकर गुलाल उड़ाती नजर आई। इसी बीच भाजपा के प्रदेश के अध्यक्ष व सांसद सुरेश कश्यप ने भी नाहन में आम जनता के साथ रानी झांसी पार्क में होली मनाई।
होली के मौके पर शहर में जगह-जगह लोग डीजे व ढोल नगाड़ों की धुनों पर थिरकते नजर आए। मीडिया से रूबरू हुए भाजपा प्रदेश के अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि होली का महापर्व द्वेष नफरत को भुलाकर आपसी भाईचारे का प्रतीक है वह आज के दिन की प्रदेशवासियों को बधाई देते हैं।
उन्होंने कहा कि इस बार का होली का पर्व खास से देश की जनता चुनाव में जा रही है। बीते 10 वर्षों में केंद्र में मोदी सरकार ने भारत को विश्व की महाशक्ति बनाया है। गरीब युवा व महिला कल्याण हमारे देश की प्राथमिकता बन चुकी है।
उन्होंने कहा कि समय बदला है पहले नारों पर चुनाव होते थे अब मोदी सरकार में निर्माण पर चुनाव हो रहा हैऔर तीसरी बार केंद्र में मोदी सरकार बनेगी।मीडिया से बात करते हुए सांसद सुरेश कश्यप, सभी देश प्रदेश वासियों को होली की बधाई दी और कहा कि आज के दिन वह देश प्रदेश के लिए खुशहाली की कामना करते है ताकि आपसी भाई चारा बना रहे और देश प्रदेश तरक्की करे।
उन्होंने कहा कि इस बार प्रचंड बहुमत के साथ केंद्र में मोदी सरकार बनेगी । उन्होंने कहा कि इस बार की होली रामलला के अपने घर में स्थापित होने को लेकर भी खास महत्व रखती है।




