नाहन : हैल्मेट नही पहना था, हुआ चालान, हैड कांस्टेबल को मारे दिए थप्पड़, 3 आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज....
अक्स न्यूज लाइन नाहन 14 जून :
पांवटा साहिब में एक सनसनीखेज मामले में हैल्मेट न पहनने के मामले में हुए चालान को लेकर भड़के आरोपियों ने हैड कांस्टेबल को पकड़ कर पहले तो धक्का मुक्की की फिर गले से पकड़ कर हैड कांस्टेबल के मुहं पर थप्पड़ जड़ न पुलिस स्टेशन में 3 आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दी गई है। मौके से फरार हुए आरोपियों को दबोच लिया गया है। एक आरोपी को अदालत ने 3 दिन के पुलिस रिमांड में रखने के आदेश दिए हैं।
जिले के एसपी एनएस नेगी ने बताया कि थाना पुरुवाला में पुलिस कर्मी मुख्य आरक्षी प्रदीप कुमार पुलिस बूथ रामपुरघाट की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है ।
शिकायत के अनुसार 13 जून 2026 की शाम यातायात चैकिंग के ईलाका रामपुरघाट, कुंजा मतरालियों, पहाडी कालोनी आदि का रवाना थे तो जब वह रामपुरघाट चौक से थोडा पहुंचा तो एक स्कुटी नम्बर HP17H-1248 पर चालक जिसने हैल्मेट नही पहना हुआ था तथा इसके पिछे एक महिला बैठी हुई थी को चैकिंग के लिए रोका तो इसने स्कुटी चालक से लाईसेंस मागां व हैल्मेट न लगाने के बारे में पूछा तो इसने इसे कहा की लाईसैंस Apply किया है अभी नही बना है तो मु0आ0 ने उक्त स्कुटी न0 HP17H-1248 Activa का चालान MV ACT के तहत किया स्कुटी चालक का नाम इसे मोहित S/O SH सचिन मालूम हुआ तो पिछे बैठी महिला का नाम सविता W/O सचिन निवासी पट्टीनथ्था सिंह P.O शिवपुर तह0 पांवटा साहिब जिला सिरमौर मालूम हुआ।
एसपी ने बताया कि स्कुटी सवार मोहित का चालान करने पर स्कुटी सवार ने किसी को फोन किया तथा थोडी देर मे मौका पर एक व्यक्ति कार न0 HP17J-0626 ALTO CAR मे स्वार होकर आया उक्त व्यक्ति कहने लगा की तुने मेरे बेटे का चालान क्यो किया मेरा लाईसैंस चालान मे लगा दो ।
नेगी ने बताया कि कार चालक का नाम सचिन S/O रामपाल निवासी पट्टीनथ्था सिंह PO शिवपुर त0 पांवटा साहिब जिला सिरमौर मालुम हुआ ।
तीनो आरोपियों ने मिलकर हैड कांस्टेबल के साथ धक्का मुक्की की व इसके मुंह में थप्पड मारे इसे सचिन व मोहित ने गले से पकडा तथा सविता ने भी मुंह में थप्पड मारा । सचिन ने हैड कांस्टेबल की सोने की बाली जो इसके बाए कान मे पहिनी हुई थी छिन ली जिससे इसके बाये कान में खून व चोटे आई है तथा गले मे भी मारपीट से चोटे आई है । सभी आरोपी मारपीट के बाद ये तीनो मौका से कार उपरोक्त में फरार हो गये। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।
एसपी ने बताया कि आरोपी सचिन S/O रामपाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर आज दिनांक 14-06-26 को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे 03 दिन के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है । अन्य आरोपी सविता W/O सचिन को भी आज गिरफ़्तार कर लिया गया है जिसे कल माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा । मामले में आगामी अन्वेषण जारी है ।









