नाहन :विश्वकर्मा चौक पर सड़क जाम करने वाले 15- 20 प्रदर्शनकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज..

नाहन :विश्वकर्मा चौक पर सड़क जाम करने वाले 15- 20 प्रदर्शनकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज..
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9

 अक्स न्यूज लाइन नाहन 14 जून :
पांवटा पुलिस ने बीते दिन पांवटा साहिब में विश्वकर्मा चौक पर सड़क अवरुद्ध करके करीब 2 घण्टे जाम लगाने वाले प्रदर्शनकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि प्रदर्शन करने वाले लोगों  द्वारा सड़क जाम किए जाने की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। वहां कुछ लोग द्वारा नाहन-पांवटा मार्ग, विश्वकर्मा चौक-रामपुरघाट मार्ग तथा विश्वकर्मा-कुल्हाल मार्ग पर वाहनों की आवाजाही रोक दी गई थी ।
पुलिस अधिकारियों द्वारा उपस्थित लोगों को कई बार समझाकर मार्ग खोलने और यातायात बहाल करने का आग्रह किया गया, लेकिन कथित रूप से प्रदर्शनकारी नहीं माने और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। इस कारण लगभग दो घंटे तक यातायात प्रभावित रहा।
एसपी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में संयम गुप्ता पुत्र श्री अरविंद गुप्ता निवासी मकान न0 41 वार्ड न0 9 देवीनगर पाँवटा साहिब ने अपने साथियों हिमान्शु तथा अन्य करीब 15-20 व्यक्तियों के साथ भीड़ एकत्र कर सार्वजनिक मार्ग अवरुद्ध करने तथा सरकारी कर्मचारियों के कर्तव्य पालन में बाधा पहुंचाने के आरोप पाए गए हैं । 
पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है ।