नाहन: 35 वर्षीय करण सिंघानिया का निधन, बहराइच में गिरने से हुआ हादसा..
अक्स न्यूज लाइन नाहन 13 जून :
नाहन के बाजार छोटा चौक नाहन के व्यापारी 35 वर्षीय करण सिंघानिया का बहराइच में अपने घर मे गिर जाने के बाद निधन हो गया। स्वर्गीय सिंघानिया कुछ अरसे से बहराइच में रह रहे थे।
अचानक हुए निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। निधन की सूचना मिलने के बाद शहर में लोगों ने करण सिंघानिया के निधन पर गहरा शोक जताया है औऱ शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
करण सिंघानिया वर्तमान में उत्तर प्रदेश में अयोध्या के समीप बहराइच क्षेत्र में रह रहे थे। बताया जा रहा है कि बीते दिनों घर के भीतर अचानक संतुलन बिगड़ने और गिरने के कारण यह दुखद हादसा हुआ। परिजनों के अनुसार, उनका अंतिम संस्कार बहराइच में किया जाएगा।









