जेओआई पेपर लीक मामले में सीक्रेट ब्रांच की महिला अधिकारी ढ़ाई लाख की रिश्वत लेते बेटे के साथ गिरफ्तार

जेओआई पेपर लीक मामले में सीक्रेट ब्रांच की महिला अधिकारी ढ़ाई लाख की रिश्वत लेते बेटे के साथ गिरफ्तार

हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग पेपर लीक मामले में एक महिला कर्मचारी की अढ़ाई  रिश्वत लेते रेंज हाथ गिरफ्तार किया है। यह पेपर जूनियर ऑफिस असिस्टेंट ( जेओआई ) आईटी का मंडी जिला के सुंदरनगर के एक निजी कॉलेज से लीक हुआ है जिसके चलते पूरे प्रदेश में हड़कंप मच गया है। 
भले ही इस मामले में विजिलेंस ने माँ बेटे सहित करीब 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।  साथ ही हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग द्वारा परीक्षा रद्द कर  है। हिमाचल प्रदेश में जूनियर ऑफिस असिस्टेंट इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (जेओए आईटी) पोस्ट कोड 965 का पेपर लीक होने के बाद कर्मचारी चयन आयोग ने परीक्षा रद्द कर दी है। 
विजिलेंस ने कर्मचारी चयन आयोग की वरिष्ठ अधीक्षक को प्रश्नपत्र बेचने के लिए  2.50 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है।  जेओए आईटी की इस परीक्षा के लिए प्रदेश भर में 476 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं। 1,03,344 अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड जारी किए गए थे। कर्मचारी चयन आयोग ने मई 2022 में जूनियर ऑफिस असिस्टेंट आईटी के 198 पदों के लिए आवेदन मांगे थे। 
अक्तूबर 2022 में 121 पद और जोड़े गए। अब यह भर्ती कुल 319 पद भरने के लिए आयोजित की जा रही थी। लेकिन यह पहली बार नहीं जब हिमाचल में किसी भर्ती परीक्षा का पेपर लीक हुआ हो। इससे पहले भी कई बार पेपर लीक हो चुके हैं जोकि सभी के लिए चिंता का विषय है