नाहन: जान से मारने की धमकी दी,गाड़ी पर किया पथराव रानी ताल निवासी की शिकायत पर माजरा में एफआईआर दर्ज
अक्स न्यूज लाइन नाहन 02 मार्च :
माजरा पुलिस स्टेशन में एक व्यक्तिगत पर जानलेवा हमला करने व गाड़ी पर पथराव करने को लेकर नाहन के नजदीक रानी ताल बाग़ निवासी की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कराई गई है।
एसपी एनएस नेगी ने बताया कि पुलिस थाना माजरा में एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला और धमकी का मामला दर्ज किया है।
एसपी ने बताया कि शिकायतकर्ता साकिर अली पुत्र मो0 इकराम निवासी मकान नं0 2691/9, मौहल्ला रानीताल, नाहन ने शिकायत दर्ज कराई है कि 31 जनवरी 2026 को उसकी गाड़ी पर पत्थर मारे गए थे और उसे जान से मारने की धमकी दी गई थी।
आरोपी की इकराम पुत्र इस्लाम निवासी फतेहपूर, डाकघर माजरा, तहसील पांवटा साहिब ने उसे 40 लाख रुपये देने और अपनी पत्नी को तलाक देने की धमकी दी थी। नेगी ने बताया कि पुलिस ने मामला धारा 125, 324(4), 351(2) 308(3) BNS के तहत दर्ज किया है और तफ्तीश शुरू कर दी है।




