नाहन: शिलाई में टिप्पर चालक के खिलाफ मामला दर्ज.
अक्स न्यूज लाइन नाहन 02 मार्च :
पुलिस थाना शिलाई में एक टिप्पर ने पीछे से टक्कर मार कर घायल कर देने के मामले आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
एसपी एनएस नेगी ने बताया कि भुपेन्दर चौहान पुत्र श्री प्रेम सिह चौहान निवासी गाँव चालना डा0 पन्दरानु तह0 जुब्बल जिला शिमला हि0 प्र0 ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि दिनाँक 01-03-2026 को वह अपने गांव के करीब अन्य 30 लोगों के साथ चालदा महाराज जी का डोरिया छोडने शिलाई पश्मी के लिए चले थे ।
एसपी ने बताया कि जब यह शिलाई से थोडा पीछे NH 707 अपनी सही दिशा में चल रहे थे कि पीछे से आ रहे एक टिप्पट नं0 नम्बर HP85-2941 ने इनके साथ चल रहे इन्हीं के गाँव के सुरेश कुमार को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद सुरेश कुमार नीचे सडक पर गिर गया जिससे सुरेश कुमार घायल हो गया।
नेगी ने बताया किआरोपी चालक के खिलाफ धारा 281, 125(a) BNS के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।




