नाहन: भगवान श्री जगन्नाथ मंदिर की सैकड़ों बीघा जमीन पर अवैध कब्जों की भरमार,डीसी सिरमौर को सौंपा ज्ञापन,

नाहन: भगवान श्री जगन्नाथ मंदिर की सैकड़ों बीघा जमीन पर अवैध कब्जों की भरमार,डीसी सिरमौर को सौंपा ज्ञापन,

अक्स न्यूज लाइन नाहन 28 मार्च : 
 देश मे पूरी के बाद प्राचीनतम धाम भगवान श्री जग्गनाथ मन्दिर की सैकड़ों बीघा जमीन पर सालों से अवैध कब्जों की भरमार हो रही है।  इस मामले में जिला प्रशासन की और से कारवाई करने के लिए शनिवार को डीसी सिरमौर एंव मन्दिर समिति की अध्यक्ष प्रियंका वर्मा से पूर्व पार्षद विक्रम वर्मा की अगुवाई में एक प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन देकर न्याय की गुहार लगाई है।

वर्मा ने बताया कि डीसी से कहा गया है कि मन्दिर की शहर में ही आसपास गावों में भी अथाह अचल संपत्ति की पैमाइश कराई जाए। अवैध कब्जे छुड़ा कर इस सम्पति का सदुपयोग क़िया जाए।
 

उन्होंने कहा कि पूरी के बाद यह धाम भी विश्व प्रसिद्ध है। आज यह धाम अनदेखी के कारण सौन्दर्यकरण के लिए भी तरस रहा है। ऐसे में अब डीसी को यह सुझाव दिया गया है कि इस धाम सौन्दर्यकरण की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए। हिंदू आश्रम रोड पर जग्गनाथ स्वागत द्वार से लेकर मन्दिर तक सड़क को भगवान श्री जग्गनाथ मार्ग घोषित किया जाए।

 वर्मा ने कहा कि सौंदर्य करण योजना के तहत स्वागत द्वार तक एक पैटर्न में दुकानों के साइन बोर्ड बने,मन्दिर की अपनी यहां बहुत दुकानें है। इसके लिए दुकानदार तैयार है इसके लिए जिला प्रशासन निर्देश जारी करें।
 

उन्होंने बताया कि मन्दिर के दुकानदारों का विवरण किराया आदि को लेकर मांगा गया है। मार्केट रेट पर किराया लेने बारे भी विचार करने के लिए कहा गया है ताकि मन्दिर की आय में इजाफा हो सके।