नाहन: बातामंडी में मारपीट, पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया...
अक्स न्यूज लाइन नाहन 14 मार्च :
पांवटा ब्लॉक के बाता मंडी में पुलिस ने एक युवक पर अन्य कुछ लोगों द्वारा मारपीट करने का मामला दर्ज किया है।
एसपी सिरमौर एसएन नेगी ने बताया कि ऋषभ चौधरी पुत्र श्री चन्द्रशेखर निवासी गांव घुतनपुर डाकघर बातामण्डी, तहसील पांवटा साहिब, जिला सिरमौर ने अपनी शिकायत पर दर्ज किया गया है।शिकायत में बताया कि बातामण्डी में सुरेश निवासी भुपपुर, निटू निवासी किशनपुरा, बन्टी निवासी अजीवाला तथा उनके साथ कुछ अन्य युवकों ने उसके साथ लड़ाई-झगड़ा किया व उसको तथा उसे जान से मारने की धमकी दी।
एसपी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है तथा आगामी कार्रवाई नियमानुसार अमल में लाई जा रही है।




