नाहन में नेशनल लोक अदालत का आयोजन, 1165 मामले निपटे, 5.77 करोड़ रुपये का समझौता

नाहन में नेशनल लोक अदालत का आयोजन, 1165 मामले निपटे, 5.77 करोड़ रुपये का समझौता

अक्स न्यूज लाइन नाहन, 14 मार्च :

हाल ही में आयोजित नेशनल लोक अदालत के दौरान लिए गए और निपटाए गए मामलों के आंकड़े जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सिरमौर ने जारी किए हैं। इस दौरान कुल 5205 मामले लिए गए, जिनमें से 1165 मामले निपटाए गए, जिनमें कुल 5,77,59,222 रुपये का समझौता हुआ।

मामलों में पूर्व-लिगेशन मामले: 230 मामले निपटे, 6,84,160 रुपये का समझौता, पोस्ट-लिगेशन मामले: 358 मामले निपटे, 5,59,30,062 रुपये का समझौता,  मोटर वाहन मामले: 577 मामले निपटे, 11,45,000 रुपये का समझौता

इस आयोजन का उद्देश्य विवादों का सौहार्दपूर्ण समाधान करना और अदालतों पर बोझ कम करना था।