अक्स न्यूज लाइन नाहन 14 मार्च :
जिला प्राथमिक शिक्षक संघ का विस्तार किया गया जिसमें आज अध्यापकों को पदभार दिया गया। जिसमे जय प्रकाश शर्मा को अध्यक्ष, धर्मेंद्र कश्यप को कोषाध्यक्ष, चतर सिंह ठाकुर को महासचिव चुना गया। कार्यक्रम में सभी अध्यापकों ने यह आश्वासन दिया कि प्राथमिक शिक्षक संघ के हितों के लिए विद्यालय में बच्चों के हितों के लिए कार्य करेंगे एवं सरकार के क्लस्टर प्रणाली का विरोध किया।
साथ ही साथ सरकार से यह मांग भी की गई की प्राथमिक विद्यालयों में क्लस्टर सिस्टम में कार्यालय खंड शिक्षा अधिकारी एवं केंद्रीय मुख्य शिक्षक की शक्तियों को बहाल किया जाए। यदि प्राथमिक शिक्षकों के साथ किसी भी प्रकार से छेड़छाड़ की जाती है तो आगामी आने वाले दिनों में सरकार के विरुद्ध विशाल धरना प्रदर्शन किया जा सकता है।
सरकार से यह मांग भी की गई कि जिस प्रकार से पूर्व में विद्यालयों में 20 बच्चों तक दो अध्यापकों की व्यवस्था थी उसे बरकरार रखकर विद्यालय में पढ़ने वाले सभी बच्चों के साथ न्याय किया जाए अन्यथा कभी भी सरकार के विरुद्ध धरने का बिगुल बज सकता है।