भारत विकास परिषद नाहन का लायक राम भारद्वाज को अध्यक्ष चुना गया

भारत विकास परिषद नाहन का लायक राम भारद्वाज को अध्यक्ष चुना गया

अक़्स न्यूज लाइन, नाहन --03   मार्च  

भारत विकास परिषद नाहन शाखा की चुनाव प्रांत के संगठन मंत्री पॉटासाहिब से आए नीरज गोयल की अध्यक्षता में सपन्न हुए लायक राम भारद्वाज को अध्यक्ष चुना चुनाव में  जगत राम शर्मा को सचिव.मीरा शर्मा  कोषाध्यक्ष चुना गया । 
इस अवसर पर प्रांतीय पर्यावरण समिति के सचिव श्री ओंकार जामवाल तथा महिला प्रांत संयोगिता श्रीमती सत्यम शर्मा  पोटात्ताहिद शाखा के अध्यक्ष अनिल सैनी, विशाल बसंल.विजय जैन, प्रोफेसर अमर सिंह चौहान, डॉक्टर सुरेश जोशी, राजेश भार्गव, अशोक सैनी, संजीव कुमार, पवन कमल, कृष्ण चन्द सोहल, प्रदीप शर्मा, सतीश रात्रा, मोहिन्द्र कवंर, जगदीश शर्मा, यशपाल शर्मा, महिला प्रमुख श्रीमती सुमन शर्मा श्रीमती अनुराधा मोहिल उपस्थित रहे

इस अवसर प्रांत चुनाव पर्यवेक्षक  नीरज गोयल ने समपर्क और संस्कार को सबसे अधिक अधिमान देने की बात कही और इस संगठन को और आगे ले जाने के लिए प्रतिब‌द्धता पर जोर दिया

अध्यक्ष लायक राम भारद्वाज ने पूरे वर्ष की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर प्रो० अमर सिंह चौहान, डा0 सुरेश जोशी, ओंकार जामवाल, यशपाल शर्मा व वी०सी० जैन ने अपने-अपने विचार रखें कि इस संस्था को आगे केसे बढ़ाए तथा समाज में सामाजिक गतिविधियां कैसे बढ़ाई जाएं, पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी को प्रतिबद्ध होने पर जोर दिया,

प्लास्टिक जैसी चीजों का प्रयोग न करने पर बल दिया जाए तथा बच्चों में पनप रही नशे की प्रवृति पर भी प्रतिबंध लगाने पर जोर दिया बच्चों को संस्कारित बनने पर बल दिया जाएं ताकि देश में बच्चे जो कि देश का भविष्य है वह आगे आए और उनको अच्छी शिक्षा दिलाने पर भी जोर दिया जाएगा।  इस अवसर पर अन्य लोग उपस्थित रहे। मंच का संचालन सचिव  सुनील दत्त शर्मा ने किया।