प्रदेश के हर जिला में आयोजित होंगे टूरिज्म फेस्टिवल - आर एस बाली

प्रदेश के हर जिला में आयोजित होंगे टूरिज्म फेस्टिवल - आर एस बाली

अक्स न्यूज   लाइन .. शिमला, 26 सितंबर  
हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष आर एस बाली ने जानकारी देते हुए बताया कि हिमाचल प्रदेश में पर्यटन को बढ़वा देने के उदेश्य से हर जिला में पर्यटन उत्सव आयोजित किए जायेंगे | उन्होंने कहा की जिला पर्यटन विकास अधिकारी द्वारा अपने जिला से सम्बंधित थीम को तैयार किया जाएगा जिसपर आधारित उस जिला के पर्यटन उत्सव को मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि टूरिज्म फेस्टिवल में स्कूल, कॉलेज के छात्र एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों को भी इसमें शामिल किया जाएगा। हर जिला के फेस्टिवल में विभिन्न प्रकार की गतिविधिया एवं प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएँगी जिसके माध्यम से प्रदेश में पर्यटन को बढ़वा दिया जायेंगा। 
उन्होंने कहा कि पर्यटान का हमारी अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान रहता है। इसी दृष्टि से निगम ने प्रदेश के हर जिला में पर्यटन उत्सव आयोजित करवाने का फैसला लिया है ताकि प्रदेश में पर्यटन को बढ़वा मिलने से जहाँ हमारी अर्थव्यवस्था सुदृढ़ होंगी, वहीँ इस कारोबार से जुड़े लोगों की आर्थिकी में भी सुधार होगा। उन्होंने कहा कि आपदा के उपरांत प्रदेश के 99 प्रतिशत जगहों पर पर्यटन को सुचारू किया जा चुका है।