बद्दी पहुंचीं राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू , भाजपा विधायक दल की बैठक शुरू

 - बीबीएन 
हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बद्दी के किशनपुरा स्थित एक निजी होटल में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में भाजपा विधायक दल की बैठक हो रही है। बैठक में शामिल होने के लिए राष्ट्रपति पद के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू शुक्रवार सुबह बद्दी पहुंचीं। 

इस दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी मौजूद रहे। बैठक में विधायकों से मुर्मू अपने पक्ष में वोट करने की अपील करेंगी। हालांकि इससे पहले यह बैठक चंडीगढ़ में होनी थी, लेकिन किन्हीं कारणों से बैठक वहां से स्थगित कर दी गई। अब बद्दी में यह बैठक हो रही है। 