नाहन: शहीद कुलविंदर सिंह स्मारक स्कुल की ताला बंदी पर ग्रामीण भड़के,प्रदर्शन किया, डीसी को ज्ञापन.
अक्स न्यूज लाइन नाहन 31 मार्च :
सरकार द्वारा नाहन विधानसभा क्षेत्र में शहीद कुलविंदर सिंह स्मारक उच्च विद्यालय गिरी नगर पॉवर हाउस की एक अप्रैल से ताला बंदी करने के आदेशों से क्षेत्र की पंचायत के लोग भड़क गए हैं। सरकार के फैसले से खफा ग्रामीणों ने मंगलवार को डीसी कार्यलय पर धरना दिया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद बीजेपी राज्य अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल की अगुवाई में डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजा।
राज्यपाल को भेजे ज्ञापन में ग्रामीणों ने कहा कि स्कूल की ताला बंदी से ,देश की एकता अखण्डता के लिए बलिदान देने वाले शहीद कुलविंदर सिंह का भी अपना हुआ है। शहीद के नाम पर यह स्कूल 1978 में गिरि नगर पॉवर हाउस में आरंभ हुआ था। कारगिल युद्ध के बाद इस स्कूल का नामकरण शहीद कुलविंदर सिंह उच्च विद्यालय किया गया था।
इस अवसर पर डा राजीव बिन्दल ने कहा कि स्कुल की तालाबंदी शहीद का अपमान तो है ही साथ साथ क्षेत्र हजारों ग्रामीणों के साथ घोर अन्याय भी है। इस में कई पंचायतों के बच्चे पढ़ने आते हैं, अभी सैकड़ो छात्र स्कुल से शिक्षा ग्रहण करके निकल चुके हैं।





