नाहन: स्कूटी से नशीले पदार्थों का धंधा करने वाला तस्कर धरा,1.76 ग्राम हेरोइन बरामद..
अक्स न्यूज लाइन नाहन 27 मार्च :
पांवटा ब्लॉक में स्कूटी के जरिए नशे का धंधे करने वाले एक तस्कर को दबोचा है। आरोपी के कब्जे से 1.76 ग्राम हेरोइन बरामद की है ।
ज़िले के एसपी एसएस नेगी ने बताया कि जिला सिरमौर की स्पैशल डिटेक्शन टीम को सूचना मिली कि आरोपी शौकत अली पुत्र श्री गामा निवासी हरिपुर टोहाना डा0 शिवपुर तह0 पांवटा साहिब अपनी स्कुटी न0 HP17H-1571 के जरिए स्मैक/हैरोईन का अवैध धन्धा करता है।
एसपी ने बताया कि टीम में त्वरित कार्यवाही करते हुए भुंगरनी के पास आरोपी के कब्जा से 1.76 ग्राम हैरोईन बरामद की है । इस सन्दर्भ में अभियोग पंजीकृत करके मामले की जाँच की जा रही है। जिला सिरमौर पुलिस नशा का अवैध धन्धा समाप्त करने के लिये कृत संकल्प है तथा नशा तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान जारी है।





