कुल्लू : बिजली उपभोक्ताओं पर 1करोड़ बकाया, 2596 नोटिस जारी, अब कटेगा कनेक्शन.

कुल्लू : बिजली उपभोक्ताओं पर 1करोड़ बकाया, 2596 नोटिस जारी, अब कटेगा कनेक्शन.

 अक्स न्यूज लाइन कुल्लू  27 मार्च : 
कुल्लू विद्युत् उप-मण्डल न०-1 कुल्लू के अन्तर्गत घरेलू (Domestic) एवं वाणिज्यिक (Commercial) उपभोक्ताओं के बिजली बिलों की देनदारी एक करोड़ से अधिक हो चुकी है । सहायक अभियंता कुल्लू ने जानकारी देते हुए सूचित किया है कि  कार्यालय द्वारा 1000/- रुपये से अधिक बकाया राशि वाले 2596 उपभोक्ताओं को नोटिस जारी किए गए हैं।
 उन्होंने उपभोक्ताओं से अनुरोध किया है कि 31 मार्च 2026 से पहले बिजली बिलों की अदायगी सुनिश्चित करें अन्यथा बिना किसी आगामी सूचना के बिजली मीटर कनेक्शन काट दिए जाएंगे।