केंद्र की सरकार मजदूर विरोधी कानून बना रही : विजेंद्र मेहरा

केंद्र की सरकार मजदूर विरोधी कानून बना रही : विजेंद्र मेहरा

-सीटू के लाल सिंह जिला अध्यक्ष होगें,आशीष कुमार बने महासचिव 
नाहन,3 जुलाई :प्रदेश और केंद्र की सरकार  मजदूर विरोधी कानून बना रही। केंद्र सरकार ने 44 श्रम कानूनों को खत्म कर दिया और उसके स्थान पर 4 श्रम संहिता लागू की है उससे मजदूरों का शोषण और बढ़ेगा,केंद्र की सरकार पूंजीपतियों के इशारे पर काम कर रही है। ऐसे में  मजदूर विरोधी कानून बनाएजा रहे है। सीटू जिला सिरमौर का 13 वें जिला सम्मेलन में राज्य अध्यक्ष विजेंद्र मेहरा यह आरोप लगाए। रविवार को जिला से अलग अलग यूनियनों से  सैंकड़ों मजदूर एकत्रित हुए। सम्मेलन की शुरुवात सीटू के ध्वजारोहण सीटू की जिला अध्यक्ष वीना शर्मा ने किया। सम्मेलन में जिला के अलग अलग ब्लॉक से आये हुए मजदूर वर्ग ने अपनी समस्यओं पर चर्चा की। सीटू के पूर्व जिला महासचिव ने पिछ्ले 3 वर्षों की रिपोर्ट पर चर्चा की और आने वाले समय मे संगठन को और मजबूत और चुस्त दरसुत करने पर सभी डेलीगेट साथियों ने अपने विचार रखे। इस अवसर पर आनगंवाड़ी,मिड डे मील,मनरेगा निर्माण मजदूर, की कई मांगों के समर्थन में प्रस्ताव पारित किए गए। लेबर कोड़ के विरोध में भी प्रस्ताव पारित किया गयाए सम्मेलन ने बढ़ती हुई महँगाई के खिलाफ भी प्रस्ताव पारित किया गया। सम्मेलन में 25 सदस्यों की कमेटी का चयन किया गया जिसमे आशीष कुमार को सीटू का जिला महासचिव  और लाल सिंह को अध्यक्ष चुना गया। वीना शर्मा,शीला,लेखराज ,नीलम,को उपाध्यक्ष चुना गया। जबकि सचिव किरण भंडारी, सुदेश कुमार सचिव चुना गया।अरुण कश्यप को सीटू जिला कोशाध्यक्ष चुना गया। पिंकी, उषा,माया,देवकुमारी, जयमल,संजय, सुरेश,निर्मला, चंदर कला,शयमा,दया देवी,राम सिंह, रिजवान सदस्य बनाए गए है। 


कृषि विज्ञान केंद्र की अत्याधुनिक स्वचालित मौसम वेधशाला का दौरा किया 
नाहन,3 जुलाई : सांई इटरनल फाउंडेशन के संस्थापक निदेशक  राजकुमार वर्मा ने अपनी संस्था के निदेशक बहादुर सिंह चौहान व संस्था के अन्य  पदाधिकारियों के साथ रविवार को कृषि विज्ञान केंद्र का भ्रमण कियाौर केंद्र द्वारा किसानों की उन्नति हेतू किए जा रहे कार्यों के संदर्भ में जानकारी प्राप्त की।  
डा. सौरव शर्मा ने सभी सदस्यों को विभिन्न उन्नत कृषि तकनीकों व योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की। सभी सदस्यों ने भारत सरकार के भू.विज्ञान मंत्रालय, विभाग एवं भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली द्वारा  कृषि विज्ञान केंद्र में स्थापित की गई अत्याधुनिक स्वचालित मौसम वेधशाला जिससे मौसम का पूर्वानुमान लगाया जाता का  दौरा किया । इससे जिला के हजारों किसानों को समय पूर्व ही मौसम के पूर्वानुमान के विषय में सूचना प्रदान की जाती है। और उन्नत किस्मों के बीज उत्पादन एवं फसल प्रदर्शनों का निरीक्षण किया। सांई इटरनल फाउंडेशन के सभी सदस्यों ने केंद्र द्वारा किसानों के कल्याण के संदर्भ में किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए भविष्य में फाउंडेशन एवं कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा संयुक्त रूप से किसान कल्याण हेतू कार्य किए जाने को ले कर संयुक्त प्रयास किए जाने की संभावनाओं पर भी चर्चा की।