भाजपा की तिरंगा यात्रा 13 से 15 अगस्त तक - विधायक डा. राजीव बिन्दल करगें अगुवाई

भाजपा की तिरंगा यात्रा 13 से 15 अगस्त तक  - विधायक डा. राजीव बिन्दल  करगें अगुवाई

नाहन,10 अगस्त  : भाजपा मंडल नाहन 13 अगस्त से 15 अगस्त तक नाहन विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न भागों में तिरंगा यात्रा का आयोजन करेगा। क्षेत्र के विधायक डा. राजीव बिन्दल  यात्रा की अगुवाई करगें। भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रताप ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित तिरंगा यात्रा आयोजन समिति की विशेष बैठक में यह तय किया गया। मंडल अध्यक्ष प्रताप ठाकुर ने बताया कि 13 अगस्त को डा बिन्दल के नेतृत्व में नाहन शहर में तिरंगा यात्रा आयोजित की जाएगी।उन्होंने बताया कि 14 अगस्त को 10 बजे तिरंगा यात्रा मोगीनंद से त्रिलोकपुर तक निकाली जाए गी ।  15 अगस्त को तिरंगा यात्रा डा बिन्दल की अगुवाई शंभुवाला से प्रारम्भ होगी और हरिपुर खोल तक जाएगी। यहीं से बाईक व गाडिय़ों की तिरंगा यात्रा रैली हरिपुखोल तक निकाली जाएगी बैठक में नगर परिषद अध्यक्षा श्यामा पुंडीर, उपाध्यक्ष अविनाश गुप्ता, अलका गर्ग, मधु अत्री, अशोक विक्रम, अमित अत्री, संजय चौहान, संजय गोयल, दुर्गेश चौधरी, अरविंद, राकेश गर्ग, मंजीत कौर, विजय चौरिया, मनीष अग्रवाल सहित अन्य प्रमुख लोगों ने भाग लिया।