स्वामी विवेकानंद जन्म दिवस पर नाहन में युवा दिवस का आयोजन

स्वामी विवेकानंद जन्म दिवस पर नाहन में युवा दिवस का आयोजन

नाहन, 12 जनवरी। ज़िला युवा सेवा एवं खेल विभाग सिरमौर द्वारा आज स्वामी विवेकानन्द जन्म दिवस के उपलक्ष्य में नाहन में जिला स्तरीय युवा दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान वाद-विवाद, चित्रकला, निबंध लेखन, समूह गान आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।
  वाद विवाद प्रतियोगिता में वत्सल व रिया कागरा डाईट नाहन प्रथम, प्रियांश व शताक्षी अरिहंत इण्टर नेशनल स्कूल नाहन द्वितीय तथा हिमांशु व नगमा राजकीय स्नातकोŸार माहाविद्यालय नाहनतीसरे स्थान पर रहे।
  चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर क्षितिज चौहान ए0वी0एन स्कूल नाहन, द्वितीय स्थान पर  आयशा अहमद चौहान अरिहंत इण्टर नेषनल स्कूल नाहन तथा तृतीय  स्थान पर  आरजू सैनी  ए0वी0एन स्कूल नाहन रही।
  निबंध लेखन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर स्वाति डाईट नाहन, द्वितीय स्थान पर सभ्यता अरिहंत इण्टर नेशनल स्कूल नाहन, तृतीय स्थान पर सुहानी डाईट नाहन तथा राकेश जोशी राजकीय स्नातकोŸार महाविद्यालय नाहन रही।
  समूह गान में अरिहंत इण्टर नेशनल स्कूल नाहन प्रथम तथा आई0 टी0 आई0 नाहन दूसरे स्थान पर रहे।
      सेवानिवृत उपनिदेशक उच्च शि क्षा सिरमौर उमेश बहुगुणा ने प्रतिभागियों को पुरुस्कार वितरित किए।
  प्रतियोगिता अवसर पर संजय शुक्ल जिला युवा सेवा एंव खेल अधिकारी, मनुज शर्मा, अभय कंवर, राकेश शर्मा, नितिन नेगी, मोनिका शर्मा, भी उपस्थित रहे।
.0.