नाहन : दर्दनाक हादसे में 8 साल के छात्र आर्यन की स्कॉर्पियो की टक्कर से मौत,लखदाता पीर के नजदीक हुआ हादसा...

नाहन : दर्दनाक हादसे में 8 साल के  छात्र आर्यन की स्कॉर्पियो की टक्कर से मौत,लखदाता पीर के नजदीक हुआ हादसा...
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9

 अक्स न्यूज लाइन नाहन 29 मई :

शहर के ऐतिहासिक पक्का टैंक के किनारे लखदाता पीर नजदीक बने पार्क से सामने  दर्दनाक हादसे में एक 8 साल के छात्र की स्कॉर्पियो की टक्कर से मौत हो गई। पक्का टैंक एरिया में सड़क के किनारे लगे सीसीटीवी कैमरे फूटेज खंगाले जा रहे  पुलिस जांच में जुटी है ।

मिली जानकारी अनुसार हादसे का शिकार हुआ छात्र आर्यन पार्क से खेल कर गेट से बाहर निकल कर था इसी दौरान एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो गाड़ी ने आर्यन को टक्कर मार दी। 

तत्काल गम्भीर रूप से घायल आर्यन को मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया। लेकिन हालत नाजुक होने के कारण पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया था।  पीजीआई में आर्यन को  डॉक्टरों ने ब्रेन डेड घोषित कर दिया। आर्यन ने तड़के दम तोड़ दिया।

आर्यन के माता पिता हरिपुरधार के रहने वाले हैं जोकि सुन्दर बाग़ कॉलोनी में रहते हैं। कार्मल कान्वेंट स्कूल के छात्र रहे आर्यन की माता शमशेर  जमा दो स्कुल में टीचर के पद पर है। 

जिले के एएसपी योगेश रोल्टा ने पुष्टि करते हुए बताया कि अस्पताल से पुलिस को सूचना मिली थी, आईओ को पीजीआई चंडीगढ़ भेजा गया है। 8 साल के बालक की टक्कर से मौत हो गई ।   पुलिस जांच में जुटी है, सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही हैं। आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।