नाहन :शिलाई में बोलेरो लुढकी,1 महिला की मौत,10 घायल,एफआईआर दर्ज...

नाहन :शिलाई में बोलेरो लुढकी,1 महिला की मौत,10 घायल,एफआईआर दर्ज...
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9

 अक्स न्यूज लाइन नाहन 29 मई :
 शिलाई ब्लॉक में एक सड़क दुर्घटना में बोलेरो गाड़ी के सड़क से नीचे लुढ़क जानें से उस सवार महिला की मौत हो गई जबकि 10 अन्य यात्री घायल हो गए। 
जिले के एसपी एनएस नेगी ने बताया कि एक बोलेरो कैम्पर न0 HP62-3397 टिम्बी से कुराया की और जा रही थी। इसी दौरान चढाई में गाडी के चालक ने अचानक  नियन्त्रण खो दिया। गाडी देखते ही देखते सडक से करीब 10-15 मीटर नीचे ढलान दार जगह मे गिर गई

एसपी ने बताया कि  स्थानिय लोगों की सहायता से घायलों को गाडी से निकाला, गाडी के अन्दर इन्द्र सिंह पुत्र सजनू गांव सताहन डा० संगडाह, तारा देवी पत्नी इन्द्र सिंह गांव सताहन डा० सांगना तह० संगडाह, जीत सिंह पुत्र भोलर सिंह गांव सताहन डा० सांगना तह० संगडाह, लीला देवी पत्नी श्री जीत सिंह गांव सताहन डा० सांगना तह० संगडाह जिला सिरमौर हि० प्र०, केसो देवी पत्नी स्व० श्री सुन्दर सिंह गांव कुराया डा० क्यारी गुन्डाह तह० शिलाई, विनोद पुत्र इन्द्र सिंह गांव कुराया डा० क्यारी गुन्डाह तह० शिलाई, कुलदीप सिंह पुत्र श्री अमर सिंह गांव कुराया डा० क्यारी गुन्डाह तह० शिलाई, शकुन्तला देवी पत्नी रघुवीर सिंह गांव कुराया डा० क्यारी गुन्डाह तह० शिलाई व कर्ण पुत्र रघुवीर सिंह गावं कुराया डा० क्यारी गुन्डाह तह० शिलाई जिला सिरमौर हि०प्र० घायल अवस्था मे पड़े थे। 

नेगी ने बताया कि घायलों शकुन्तला, जीत सिंह व कर्ण को पांवटा साहिब की तरफ ईलाज के लिए ले गए तथा इन्द्र सिंह, तारा देवी, केसो देवी, विनोद, कुलदीप व लीला देवी को मौका से स्थानिय लोगो द्वारा ईलाज के लिये सिविल अस्पताल शिलाई लाया गया। सिविल अस्पताल  शिलाई मे डाक्टर ने लीला देवी को चैक करने के बाद मृत घोषित किया।

अभी तक की तफतीश से यह हादसा गाडी बोलेरो कैम्पर के चालक कुलदीप की लापरवाही, व गाडी उपरोक्त से नियन्त्रण खो देने के कारण पेश आया है। इस सन्दर्भ में पुलिस थाना शिलाई में धारा 281, 125, 106 BNS  में अभियोग पंजीकृत किया गया है जिसकी आगामी तफतीश जारी है।