नाहन : स्विफ्ट कार से 156 शराब की बोतलें पकड़ीं, शिलाई में एफआईआर दर्ज
अक्स न्यूज लाइन नाहन 29 मई :
शिलाई ब्लॉक ब्लॉक में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक स्विफ्ट कार की तालाशी के दौरान 156 शराब की बोतलें बरामद की है।
एसपी एनएस नेगी ने बताया कि पुलिस ने 60 बोतलें शराब व 96 बोतलें बीयर की पकड़ीं।
शिलाई पुलिस टीम ने रोनहाट हैलीपैड के पास सडक किनारे एक गाडी न0 HP34C-5900 Swift कार के अन्दर तलाशी ली गई ।
इस दौरान राकेश निवासी गाँव रिणोई डा0 लोजा मानल तह0 शिलाई जिला सिरमौर हि0प्र0 के कब्जे से 05 पेटी शराब देशी मार्का नाटी न0 01 कुल 60 बोतल तथा 04 पेटी बीयर मार्का MEAKINS 10,000 कुल 48 बोतल तथा 04 पेटी बीयर मार्का TUBORG Premium Beer कुल 48 बोतले बरामद करने में सफलता प्राप्त की है। ।
एसपी ने बताया कि पुलिस थाना शिलाई में धारा U/S 39(1)a HP Excise Act में अभियोग पंजीकृत किया गया है। जिसकी तफ्तीश अमल मे लाई जा रही है ।









