हम पूरा कर रहे स्वामी विवेकानंद का ध्येय - केवल सिंह पठानिया बोले...युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए काम कर रही सुक्खू सरकार

हम पूरा कर रहे स्वामी विवेकानंद का ध्येय - केवल सिंह पठानिया बोले...युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए काम कर रही सुक्खू सरकार

धर्मशाला, 12 जनवरी। स्वामी विवेकानंद के जीवन का बड़ा ध्येय था युवा शक्ति को कर्मशीलता के लिए प्रेरित और प्रोत्साहित करना। वे हमेशा कहते थे कि हमारे युवा जी-तोड़ मेहनत करें और उससे जीवन में सफलता पाएं। हिमाचल में मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार युवाओं का उज्ज्वल भविष्य तय बना कर स्वामी जी के ध्येय को पूरा करने का काम कर रही है। शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया ने यह बात स्वामी विवेकानंद की 160वीं जयंती के उपलक्ष्य पर विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी की कांगड़ा शाखा द्वारा द्रोणाचार्य पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज रैत में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए कही।
चिन्मयानंद मिशन पटियाला पंजाब के आचार्य स्वामी माधवानंद ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी, उत्तर प्रदेश प्रांत के संघटक मानस भट्टाचार्य विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
विधायक ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार नौजवानों को संपूर्ण विकास के, रोजगार के अच्छे अवसर और बेहतर वातावरण देने को वचनबद्ध है।सरकार स्वामी विवेकानंद के पदचिन्हों पर चल कर इस वचनबद्धता को पूरा करने में जुटी है। साथ ही सरकार ने निराश्रितों और असहाय लोगों की मदद के लिए प्रभावी कदम उठाए हैं।
बता दें, हर साल स्वामी विवेकानंद का जन्म 12 जनवरी, 1863 को कोलकाता में हुआ था। उनके जन्मदिन को भारतभर में राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है।
कार्यक्रम में केवल सिंह पठानिया ने विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी की कांगड़ा शाखा के पदाधिकारियों ने शाल टोपी एवं स्मृतिचिन्ह देकर सम्मानित किया।
इस मौके पर विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी कांगड़ा शाखा के अशोक रैना, द्रोणाचार्य एजुकेशन कॉलेज के महा प्रबंधक बलविंद्र पठानिया, रोटरी क्लब शाहपुर अध्यक्ष राजेश राणा, नरेश लगवाल रोटरी क्लब सेक्टरी, मेजर पीसी डोगरा, अश्वनी धीमान, प्रदीप बलोरिया, रमन महाजन, करनैल चौहान, डॉक्टर सुरेश शर्मा, रजत बलोरिया, डॉक्टर कांत लगवाल,  प्रिंसीपल शमशेर, द्रोणाचार्य कॉलेज का सभी स्टाफ सहित छात्र छात्राओं सहित गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।