रेणुका बांध निर्माण के लिए 954.03 हेक्टेयर निजी भूमि की जरूरत........ केन्द्रीय जल शक्ति राज्य मन्त्री ने इन्दु बाला गोस्वामी को बताया राज्यसभा में

रेणुका बांध निर्माण के लिए 954.03 हेक्टेयर निजी भूमि की  जरूरत........ केन्द्रीय जल शक्ति राज्य मन्त्री ने इन्दु बाला गोस्वामी को बताया राज्यसभा में

  अक्स  न्यूज लाइन .. नई दिल्ली ए  03अगस्त   . 2023

केन्द्रीय जल शक्ति राज्य मन्त्री बिशेश्वर टुडू ने राज्य सभा में इन्दु बाला गोस्वामी को बताया की  सिरमौर जिला की रेणुका बांध परियोजना के निर्माण के लिए कुल 18 पंचायतों के 37 राजस्व क्षेत्रों में पडऩे बाली 954 ण् 03 
 हेक्टेयर निजी भूमि की  जरूरत है जिसमे से 947 ण् 40  हेक्टेयर भूमि का     अधिग्रहण    किया जा  चूका है।
उन्होंने  राज्य सभा में  इन्दु बाला गोस्वामी को बताया की मात्र 504 लोगों को   छोड़ कर बाकि सभी लोगों को भूमि  का मुआबजा  प्रदान कर  दिया गया है   तथा मृत्यु  कोर्ट केस  तथा  अन्य तकनीकी कारणों की बजह    से ही मुआबज़े की  राशि  लम्बित रखी गई  है।
उन्होंने  बताया की रेणुका जी डैम को भारत सरकार ने राष्ट्रीय परियोजना  घोषित किया है जिसके फल स्वरुप इस परियोजना के निर्माण के लिए भारत सरकार आंशिक  धनराशि प्रदान कर रही है लेकिन इस परियोजना के निर्माण कार्यों ए पुनर्बास ए भूमि अधिग्रहण आदि की समूची जिम्मेबारी राज्य सरकार की है। 

देश में एयर कनेक्टिविटी को सुदृड़ करने के लिए उड़ान योजना के दूसरे चरण में आर सी एस ऑपरेशन  के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश के छह स्थानों  कसौली ए मनाली  ए मण्डी ए नाथपा झाखड़ी एरामपुर और शिमला ; संजौली
में हेलिपोर्टस की पहचान की गई है जिसमे से रामपुर और मण्डी में प्रचालन आरम्भ किया जा चूका है। 
केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मन्त्री   ज्योतिर्दित्य सिंधिया ने संसद में राज्य सभा सदस्य  सुश्री इन्दु बाला गोस्वामी को बताया की देश में क्षेत्रीय हवाई मार्ग में सुधार के लिए  वर्ष 2023 .24 के बजट में सरकार ने 50  हवाई अड्डों एहेलिपोर्टों ए वाटर एरोड्रोम के  

पुनरूथान के लिए 1000 करोड़ रूपये का बजट प्राबधान  रखा गया है।
केन्द्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मन्त्री  भारती प्रवीण पवार ने संसद में राज्य सभा सदस्य  इन्दु बाला गोस्वामी को बताया की कालका ..शिमला  राष्ट्रीय राजमार्ग पर कथेड़ बाई पास  चम्बा घाट सोलन में क्रिटिकल केयर ब्लॉक स्थापित करने के लिए एमर्जेन्सी  कोविड  रिस्पांस पैकेज के अन्तर्गत धनराशि  स्वीकृत की है।