नाहन : तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मारी, 10 वर्षीय बालक घायल,पच्छाद में एफआईआर दर्ज..

नाहन : तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मारी, 10 वर्षीय बालक घायल,पच्छाद में एफआईआर दर्ज..
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9

अक्स न्यूज लाइन नाहन 17 अप्रैल :
जिला सिरमौर के पच्छाद ब्लॉक में एक तेज रफ्तार पिकअप के चालक लापरवाही से चलते हुए एक 10 वर्ष बच्चे को टक्कर मारकर घायल कर दिया। घायल को बाद में इलाज के लिए सोलन के जोनल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ  मामला दर्ज किया गया है।

जिले के एसपी एनएस नेगी ने बताया कि श्रीमती सुधा शर्मा निवासी गांव मरयोग, तहसील पच्छाद, जिला सिरमौर ने शिकायत दर्ज करवाई है।

एसपी ने बताया कि शिकायत में कहा गया है कि बीते दिन शाम करीब 5:15 बजे उनका 10 वर्षीय बेटा कार्तिक घर से सड़क की तरफ गया और सड़क पार कर रहा था। 
इसी दौरान सोलन की तरफ से आ रही पिकअप संख्या HP63C-7376 ने तेज रफ्तार व लापरवाही से आकर कार्तिक को टक्कर मार दी। 

नेगी ने बताया कि इस हादसे में कार्तिक के सिर व मुंह में गंभीर चोटें आई हैं और खून बहने लगा। घायल को इलाज के लिए जोनल अस्पताल सोलन ले जाया गया है। 
एसपी ने बताया कि पिकअप चालक की पहचान मनोज कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने चालक के खिलाफ धारा 281, 125(a) BNS के तहत अभियोग दर्ज कर लिया है। मामले की तफ्तीश की जा रही है।