नाहन: चंद्र ग्रहण के चलते 3 मार्च को बाला सुंदरी मन्दिर त्रिलोक पुर के कपाट दिन भर बन्द रहंगे...
3 मार्च 2026 दिन मंगलवार को होने वाले चंद्र ग्रहण के कारण महामाया बाला सुंदरी मंदिर त्रिलोक पुर कपाट दिन भर के लिए बन्द रहेंगे। चंद्र ग्रहण के कारण इस अवधि के दौरान श्रद्धालु महामाया दर्शन व पुजा अर्चना नही कर सकेंगे।
मन्दिर ट्रस्ट के सहायक आयुक्त एसडीएम नाहन राजीव संख्यान ने बताया कि प्रातः 6:20 से लेकर सांय 6: 47 बजे तक बाला सुंदरी मन्दिर त्रिलोक पुर कपाट बंद रहंगे।
इस ग्रहण का सूतक 3 मार्च, 2026 ई. को प्रातः 6घं.-20मिं. (भा.स्टैं.टा.) से ही प्रारम्भ हो जाएगा। शुद्ध (ग्रहण-मोक्ष) चन्द्र-बिम्ब के दर्शन एवं तर्पण करने के बाद ही सभी धार्मिक कार्य हो सकेंगे।




