भाजपा के शासन काल में शिक्षा के क्षेत्र में आई क्रांति

भाजपा के शासन काल में शिक्षा के क्षेत्र में आई क्रांति

 - मीडिया से रूबरू हुए विधायक 
नाहन,1 अगस्त :भाजपा के शासन काल में नाहन विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं। विधायक डॉ राजीव बिंदल ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि नाहन विधानसभा क्षेत्र का शायद ही कोई ऐसा स्कूल होगा जहां कोई विकास कार्य न हुआ हो। उन्होंने कहा कि इस विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों की लागत से स्कूलों में अतिरिक्त भवनों का निर्माण किया गया तथा कई स्कूलों में साइंस लैब बनवाई गई ताकि बच्चों को शिक्षा ग्रहण करने में किसी प्रकार की परेशानी ना हो।राजीव बिंदल ने कांग्रेस पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा कि आजादी के बाद अधिकतर समय कांग्रेस पार्टी का राज रहा है परंतु कांग्रेस पार्टी ने अपने इस शासनकाल में नहान विधानसभा क्षेत्र की हमेशा अनदेखी की  उन्होंने कहा कि इस विधानसभा क्षेत्र में बहुत से ऐसे स्कूल है जहां अभी भी भवन निर्माण और मरम्मत कार्य चले हुए हैं तथा कई भवनों का निर्माण कार्य चला हुआ है। जिनका जल्द ही लोकार्पण किया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने कहा कि इस विधानसभा क्षेत्र में कोई भी स्कूल ऐसा नहीं है जहांअध्यापकों की कमी हो। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में हुए इस अभूतपूर्व विकास के लिए जहां स्थानीय लोगों को बधाई दी वहीं प्रदेश व केंद्र सरकार का धन्यवाद भी किया।  प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी के साढ़े 4 साल के कार्यकाल में शिक्षा और शिक्षण संस्थानों को बेहतर बनाने के लिए करोड़ों रुपए खर्च किए हैं आज ना केवल स्कूलों की हालत सुधरी है