अमन कुमार नाहन वन वृत कार्यकारणी के अध्यक्ष बने

अमन कुमार नाहन वन वृत कार्यकारणी के अध्यक्ष बने

नाहन,1 अगस्त  : वन वृत नाहन की अराजपत्रित लिपिक वर्ग सेवाओं की बैठक  राजेन्द्र बब्बी, अध्यक्ष, जिला सिरमौर अराजपत्रित संघ की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में नाहन वन वृत के समस्त वन मडलों से आए कर्मचारी उपस्थि
थे। बैठक मे सर्वसम्मति से नई कार्यकारणी का गठन किया गया जिसमें  अमन कुमार प्रधान, प्रवीण कुमार वरिष्ठ उप प्रधान, रघुवीर सिंह महासचिव, नरेश शर्मा,लीला देवी, श्याम कुमार, संजीव व रंजीता चौहान उप प्रधान, श्याम सुंदर कोषाध्यक्ष व  राजेश चौहान को प्रैस सचिव चुना गया। बैठक मे कर्मचारियों की समस्याओं पर विस्तार से चिंतन किया गया व जिला सिरमौर अराजपत्रित संघ, अध्यक्ष राजेन्द्र बब्बी द्वारा यह विश्वास दिलाया गया कि वह कर्मचारियों की समस्याओं को सरकार के समक्ष रखेंगें व जल्दी उन्हे दूर करने का प्रयास किया जाएगा।