एक ऐसा अनशन जहां शाम ढलते ही अनशन स्थल से गायब जाते हैं युवा कांग्रेस के प्रर्दशनकारी

एक ऐसा अनशन जहां शाम ढलते ही अनशन स्थल से गायब जाते हैं युवा कांग्रेस के प्रर्दशनकारी

नाहन,28 मई:पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले को लेकर पूरे प्रदेश में युवा कांग्रेस का इन दिनों अनशन जारी है। प्रत्येक जिला मुख्यालय में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता सरकार के खिलाफ अनशन कर रहे है। इसी कड़ी में जिला मुख्यालय में भी पिछले 18 मई से कांग्रेस के कार्यकर्ता अनशन पर बैठे हैं ए लेकिन मजेदार बात तो यह है कि शाम ढलते ही युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता अनशन स्थल छोड़कर गायब रहे हैं। शुक्रवार शाम को और शनिवार दोपहर को भी ऐसा ही नजारा अनशन स्थल पर देखने को मिला जब युवा कांग्रेस का एक भी कार्यकर्ता अनशन स्थल पर मौजूद नहीं था।

मिली जानकारी के अनुसार अक्सर युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता शाम ढलते ही अनशन स्थल से  यहां चले जाते हैं। यही नहीं कई बार तो दिन में भी अनशन स्थल दिन में भी पूरी तरह खाली पड़ा मिलता है। गौर तलब है कि पुलिस के पेपर लीक मामले को लेकर युवा कांग्रेस द्वारा प्रदेश भर में अनशन पर है। युवा कांग्रेस की मांग कर रही है कि जब तक  डीजीपी को हटाया नहीं किया जाता तब तक अनशन जारी रहेगा। लेकिन जिला मुख्यालय नाहन में तो कांग्रेस का अनशन केवल मात्र दिखावा ही नजर आ रहा है। शुक्रवार देर शाम को अनशन स्थल पर कोई भी युवा कांग्रेस का कार्यकर्ता नही मिला इसकी मीडिया पास वीडियो और फोटो मौजूद है।

 जिसमें युवा कांग्रेस कार्यकर्ता डीसी ऑफिस के समक्ष अनशन स्थल पर मौजूद नहीं है। यही नहीं शनिवार दोपहर अढ़ाई बजे भी अनशन स्थल पर युव कांग्रेस का कोई कार्यकत्र्ता अनशन पर नहीं था। इससे साफ  जाहिर होता है युवा कांग्रेस युवा कांग्रेस कितनी सजग है। हैरत की बात तो यह है कि अनशन पर बैठे युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को यही मालूम नहीं है कि उन्हें आज अनशन पर बैठे हुए कितना समय हो गया है। इस बात की पोल तब खुली जब मीडिया कर्मियों ने युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से पूछा कि उन्हें अनशन किए हुए कितने दिन हुए हैं तो युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की अलग- अलग राय थी। इससे साफ  जाहिर है कि युवा कांग्रेस का अनशन केवल मात्र दिखावा है। यह अलग बात है कि इस अनशन में जिले के कई बड़े कांगेसी नेता हाजरी दे चुके है।