देश बदला है तभी तो दुनिया भारत की और देख रही है: नड्डा

देश बदला है तभी तो दुनिया भारत की और देख रही है:  नड्डा

नाहन, 20 अगस्त  : मोदी शासन में देश का मान दुनिया में बड़ा है आज विश्व भारत की ओर देख रहा है। यह सब इसलिए संभव हो सका है कि  देश को चलाने की कमान किसके हाथ में है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ऐतिहासिक चौहान में आयोजित अमृत महोत्सव कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोलते हुए कहा की वर्तमान में दुनिया में मोदी सरकार का डंका बजता है। उन्होने कहा कि यूक्रेन इसका सबसे बड़ा उदाहरण है जहां जंग के बीच दुनिया के बड़े.बड़े देशों ने अपने नागरिकों को राम भरोसे छोड़ दिया था। लेकिन  प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबंधों के चलते रूस के राष्ट्रपति पुतिन  को कहकर यूक्रेन में युद्ध विराम करवाया और अपने 22000 छात्रों को सकुशल वापस लाया।  नड्डा ने कहा कि तिरंगे की ताकत को देखिए दुनिया के कई देशों के नागरिकों ने हाथ में तिरंगा लेकर युद्धग्रस्त युक्रेन से  वापस लौटने सफलता पाई।  देश में कोविड काल जिक्र करते हुए उन्होने कहा कि मोदी सरकार की सफल नीतियों और जनता के सहयोग हमें इस माहमारी के खिलाफ विजय पाई है।भारत ने दुनिया के 100 देशों को वैक्सीन उपलब्ध करवाई है। एक जमाना था जब माहमारी केलिए बनने वाले वैक्सीन बनने में 25-30  साल तक नहीं बन पाए लेकिन कोविड.19 हमारे वैज्ञानिकों ने बहुत कम समय में कॉविड कोविड की वैक्सीन तैयार की यह दुनिया में अपने आप में उदाहरण है। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए नड्डा ने कहा कि कि कांग्रेस की गलत नीतियों के चलते देश संकट में रहा है ने कहा कि की लम्हों ने खता की, सदियों ने सजा पाई यह सब देश ने भुगता है लोगों को तय करना है कि कै से लोगों के हाथ में देश सुरक्षित  रहे। 
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा देश को यह प्रण लेना है कि हम गुलाम ना हो। देश विरोधी ताकतों के बहकावे में ना आए।  विघटनकारी शक्तियों का मुकाबला करें तभी हम कह सकेंगे सारे जहां से अच्छा हिंदुस्ता हमारा। उन्होंने कहा कि जब देश में कांग्रेस की सरकार थी तब  सुबे में कांग्रेस कभी कुछ नहीं मिला वाजपाई सरकार ने अटल  ने हिमाचल को औद्योगिक पैकेज पैकेज दिया गया था लेकिन उसी पैकेज को कांग्रेस की मनमोहन सिंह सरकार ने यह कहकर खारिज कर दिया था कि पंजाब, हरियाणा जम्मू कश्मीर इसको पसंद नहीं करते। लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने हिमाचल हिमाचल के स्पेशल क टैगरी वाले स्टेटस को न केवल बहाल किया अपितू हजारों करोड़ का बजट विकास योजनाओं के लिए जारी किया है। आज प्रदेश की योजनाओं में 90 प्रतिशत हिस्सा केंद्र सरकार का है और शेष 10प्रतिशत राज्य सरकार का है।  लेकिन कांग्रेस ने को कभी भी केंद्र में अपनी सरकार के होते हुए कुछ नहीं मिला।  वीरभद्र सिंह जैसे ऐसे बड़े नेता भी केंद्र में अपनी सरकार से बड़े प्रोजेक्ट नहीं ला सके ।