आजादी के अमृत काल उत्सव के दौरान सिरमौर में 75 अमृत सरोवरों का हुआ निर्माण: डीसी

आजादी के  अमृत काल उत्सव के दौरान सिरमौर में 75 अमृत सरोवरों का हुआ निर्माण: डीसी

- 15 अगस्त 2022 को तिरंगा  फ हराया जायेगा इन सरोवरों पर  
नाहन,12 अगस्त :आजादी के  75 वें अमृत सरोवर योजना के तहत जिलों में जिसके तहत प्रत्येक जिले में 75 अमृत सरोवर का निर्माण कर वर्षा का जल संग्रहण किया जाना था इस लक्ष्य क ो जिला ने राज्य में सबसे पहले पूरा किया है। यह जानक ारी जिले के डीसी आर . के. गौतम ने यहां बुलाए पत्रकार सम्मेलन में देते हुए बताया कि जिला सिरमौर को 75 अमृत सरोवर का लक्ष्य प्राप्त हुआ था। इसी कड़ी में सरोवरों क ा निर्माण कार्य आज 12 अगस्त को पूर्ण कर लिया गया है। गौतम ने बताया कि इन सरोवरों कें आसपास विश्व पर्यावरण संरक्षण दिवस के अवसर पर जिला सिरमौर में स्वंय सहायता समूह द्वारा मनरेगा के माध्यम से लगभग 19000 पौधों का पौधारोपण किया जा चुका है।

डीसी ने बताया कि  सरोवरों के निर्माण केलक्ष्य क ो जिला ने राज्य में सबसे पहले पूरा किया है। उन्होने बताया कि जिला सिरमौर के दो विकास खण्ड, पांवटा साहिब व पच्छाद में प्रधान मन्त्री कृषि सिंचाई योजना के अन्तर्गत भी 14 अमृत सरोवर का निर्माण किया गया है। इन सभी 75 अमृत सरोवर का शिलान्यास वरिष्ठ नागरिक व पूर्व सैनिकों से करवाया गया था। अमृत सरोवरों पर 15 अगस्त 2022 को तिरंगा झण्डा फहराया जायेगा। डीसी ने बताया कि  इनके चारों ओर औषधीय पौधारोपण भी किया जाना है।

जिसका मुख्य उददेश्य पर्यावरण संरक्षण पर बल देना तथा पंचायत पदाधिकारियों, स्वंय सहायता समूहों के सदस्यों को पानी के महत्व को बताते हुए पर्यावरण के प्रति जागरुक करना है। गौतम ने बताया कि सरोवर की क्षमता दस लीटर है तथा इनमें वर्षा जल संग्रहण होगा। गौतम ने बताया कि सरोवर निर्माण योजना डीआरडीए के माध्यम से अमल में लाई गई है। इसके निर्माण पर ढेड करोड़ का बजट खर्च हुआ है।