एवीएन स्कूल में हुआ मेधावियों का सम्मान, पाठ्य सहगामी क्रियाओं में अव्वल रहे विद्यार्थियों को मिले आकर्षक पुरस्कार

एवीएन स्कूल में हुआ मेधावियों का सम्मान, पाठ्य सहगामी क्रियाओं में अव्वल रहे विद्यार्थियों को मिले आकर्षक पुरस्कार

अक्स न्यूज लाइन नाहन 17 फरवरी : 

स्थानीय आदर्श विद्या निकेतन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आज वर्तमान सत्र में पाठ्य सहगामी क्रियाओं में अव्वल रहने वाले विद्यार्थियों को विभिन्न वर्गों में आकर्षक पुरस्कार बांटे गये। 

विद्यालय के संस्थापक प्रधानाचार्य के के चन्दोला के अनुसार आज विद्यालय में होनहार विद्यार्थियों का सम्मान  किया गया। उनके अनुसार विभिन्न वर्गों जैसे अंतर सदन प्रतियोगिताओं , क्रॉस कंट्री ,एथलेटिक्स स्पर्धाओं ,चित्रकला प्रतियोगिता ,भाषण ,वाद विवाद ,रंगोली ,एकल एवं सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता ,विभिन्न रेसिंग स्पर्धाओं के साथ-साथ ,हिन्दी ,और अंग्रेजी सुलेख ,नारा लेखन प्रतियोगिताओं और पूरे सत्र में चलने वाली विभिन्न स्पर्धाओं मेँ प्रथम ,द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किये गये। 

प्रधानाचार्य ने  सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की। इस अवसर पर लगभग 300 विद्यार्थियों को पुरस्कार दिये गये। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।