शिमला में यातायात व्यवस्था होगी और सुदृढ़ — 30 अतिरिक्त जवान तैनात

शिमला में यातायात व्यवस्था होगी और सुदृढ़ —  30 अतिरिक्त जवान तैनात
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9

अक्स न्यूज लाइन शिमला 28 फरवरी : 

शिमला शहर में यातायात प्रबंधन को मजबूत करने के लिए शिमला पुलिस द्वारा सशक्त कदम उठाए जा रहे हैं  यातायात को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए शहर को विभिन्न सेक्टरों में बांटा गया है तथा महत्वपूर्ण यातायात प्वाइंट और प्रमुख चौराहों की पहचान की गई है। वर्तमान में शिमला ट्रेफिक पुलिस में कुल स्वीकृत  संख्या 180   है जिनमें से में से 136 पुलिस कर्मियों को ही तैनात किया गया है जो हाल ही में  15 अतिरिक्त पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया था और अब इसी कड़ी में 30 और पुलिस कर्मियों को तैनात कर ट्रैफिक पुलिस की कमी को पूरा किया गया है जो अब 181 पुलिस कर्मियों की संख्या के साथ शहर का ट्रैफिक बंदोबस्त देख रही है।


शिमला शहर में बढ़ते वाहनों के दबाव, यातायात जाम की समस्या, आम जनता एवं पर्यटकों की सड़कों पर आवाजाही को सुगम, सुरक्षित एवं आरामदायक बनाने हेतु तथा सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला पुलिस शिमला ने यातायात व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम उठाया है।  इन जवानों को शहर के विभिन्न प्रमुख चौराहों, भीड़-भाड़ वाले बाजारों, स्कूल क्षेत्रों एवं संवेदनशील मार्गों पर तैनात किया गया है, ताकि यातायात प्रबंधन को प्रभावी बनाया जा सके। यातायात व्यवस्था में प्रमुख सुधार,  यातायात पुलिस बल में वृद्धि इससे शहर में पुलिस की मौजूदगी बढ़ेगी और जाम की समस्या पर नियंत्रण में मदद मिलेगी।

मोटरसाइकिल सवार ट्रैफिक राइडर्स की संख्या बढ़ाई गई है। ये राइडर्स संकरे मार्गों एवं व्यस्त क्षेत्रों में त्वरित कार्रवाई, अवैध पार्किंग पर नियंत्रण तथा दुर्घटना की स्थिति में शीघ्र प्रतिक्रिया सुनिश्चित करेंगे। इस पहल के मुख्य उद्देश्य  यातायात नियंत्रण एवं प्रवर्तन को प्रभावी बनाना,  जाम की स्थिति में त्वरित सुधार, पीक ऑवर्स में बेहतर निगरानी, सड़क दुर्घटनाओं पर शीघ्र कार्रवाई,  नागरिकों एवं पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना

शिमला पुलिस सभी नागरिकों, पर्यटकों, परिवहन संचालकों, टैक्सी यूनियनों और आगंतुकों से अनुरोध करती है कि यातायात नियमों का पालन करें तथा पार्किंग और आवागमन संबंधी निर्देशों मे सहयोग करें। इसके साथ ही खासकर सभी बस ड्राइवर से अनुरोध करती है कि बस स्टॉप पॉइंट्स पर ही बस रोके। यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए आप अपने सुझाव मोबाइल नंबर 8894728001 (एसएसपी शिमला) पर साझा कर सकते हैं। यह पहल शिमला पुलिस की सुरक्षित, व्यवस्थित एवं बेहतर यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।