लंपि बिमारी से मर रहे किसानों के पशुओ के लिए पूरे ज़िला सिरमौर को डेढ़ लाख रुपए मुख्य मंत्री की रैलि में करोडों का खर्च

लंपि बिमारी से मर रहे किसानों के पशुओ के लिए पूरे ज़िला सिरमौर को डेढ़ लाख रुपए  मुख्य मंत्री की रैलि में करोडों का खर्च

मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी सिरमौर की  लोकल कमेटी pachhad की बैठक की गई। जिसमें जिला सचिव राजेन्द्र ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में केंद्र व प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों और सरकार की नीति के पीछे राजनीति पर चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए 
पच्छाद कमेटी के सचिव आशीष कुमार  ने कहा कि हमें सरकार की नीति के पीछे की राजनीति को समझकर जनता के बीच ले जाने की जरूरत है। इस समय हिमाचल में लंपी वायरस पशुओं में बहुत तेजी से बड़ रहा है। पशुपालन विभाग के पास इस वायरस से निपटने के लिए स्टाफ नाकाफी है।लेकिन प्रदेश सरकार लंपी वायरस के लिए जिला सिरमौर के लिए डेढ़ लाख की राशि देकर सिरमौर की जनता व किसानों के साथ मजाक कर  रही है। आशीष कुमार ने कहा कि  सिरमौर pachhad की सड़कों , अस्पतालों की हालत आज भी  खसता है। जिसके लिए  पार्टी पूरे पच्छाद में  14- 24 सितंबर तक सरकार की जनविरोधी नीतियों का पिटारा खोलने के लिए अभियान चलाया जाएगा।  आशीष कुमार ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनावों में भी मार्क्सवादी  कम्युनिस्ट पार्टी pachhad में सरकार की जनता विरोधी नीतियों के खिलाफ भाजपा की जनविरोधी नीतियों को उजागर कर भाजपा का आम जनता विरोधी नीतियों का पुरजोर विरोध करेगी।