शिलाई के व्यक्ति ने पेड़ से फंदा लगाकर किया सुसाइड जाँच में जुटी पुलिस

शिलाई के व्यक्ति ने पेड़ से फंदा लगाकर किया सुसाइड  जाँच में जुटी पुलिस

 - पांवटा साहिब
उपमंडल पांवटा साहिब के यमुना नदी के किनारे एक व्यक्ति ने पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पांवटा साहिब पुलिस को सूचना मिली की यमुना नदी के किनारे पेड़ पर एक व्यक्ति का शव लटका हुआ है। 

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो देखा की शीशम के पेड़ पर रस्सी में एक व्यक्ति का शव लटका हुआ था। पुलिस ने रस्सी काट कर शव को कब्जे में लेकर शव गृह में लाया। जांच के दौरान व्यक्ति के जेब में आधार कार्ड निकाला। 

मृतक की पहचान जगदीश पुत्र भादर सिंह निवासी मिल्ला मांगनल तहसील शिलाई के रूप में हुई है। पुलिस ने परिजनों को सूचित कर दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

उधर पांवटा साहिब के डीएसपी बीर बहादुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया की एक व्यक्ति ने यमुना नदी के किनारे पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।