गिरे पत्थर एचआरटीसी बस दुर्घटनाग्रस्त , एक की मौत सात यात्री घायल

गिरे पत्थर  एचआरटीसी बस दुर्घटनाग्रस्त , एक की मौत सात यात्री घायल

 - चंबा 
चम्बा-पांगी मार्ग पर हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस पर रास्ते में पहाड़ी से पत्थर आ गिरने से बस में सवार आधा दर्जन से अधिक यात्री घायल हुए हैँ। जबकि एक यात्री की मौत हो गई है।

 घायलों को तीसा अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना मे घायल आठ में से 3 यात्रियों को तीसा अस्पताल में पहुँचाया गया है , इनमे से एक ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया , जबकि घायलों का आंकड़ा बढ़ सकता है। जानकारी के मुताबिक चंबा से किलाड़ जा रही एचआरटीसी बस साचपास और बैरागढ़ के बीच पहाड़ी से पत्थर गिरने के चलते दुर्घटनाग्रस्त हो गई। 

गाड़ी में करीब 30 यात्री सवार बताए जा रहे हैं। मामले की सूचना मिलते ही तीसा से पुलिस टीम मौके पर रवाना हो गई है। इस हादसे में आठ लोगों के घायल होने की सूचना मिली है। भले ही  आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।