हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट में ओरिएंटेशन प्रोग्राम

हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट में ओरिएंटेशन प्रोग्राम

हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट में ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में हिमालयन ग्रुप ऑफ प्रोफेशनल इंस्टीट्यूशंस कालाअंब के अध्यक्ष रजनीश बंसल  ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। 
जबकि वाइस चेयरमैन विकास बंसल और सीईओ मन्नत बंसल भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना और दीप प्रज्ज्वलन से हुई। उसके बाद अध्यक्ष ने छात्रों को मोटिवेशनल स्पीच के साथ मेहनत के बारे में बताया। 
उन्होंने कहा की कड़ी मेहनत और लक्ष्य की सफलता की कुंजी है। इस अवसर पर निदेशक प्रबंधक डॉ. सिमरजीत सिंह बावा ने अपनी कहानी में छात्रों का मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा कि भाषण जो धीमा और स्थिर है वह कभी भी दौड़ नहीं जीतता है। 
उन्होंने बताया कि योजना , प्रबंधन , कड़ी मेहनत और समय के साथ अपडेट रहना ही आपको जीत दिलाता है। कार्यक्रम के अंत में छात्रों को हिमालयन समूह के सभी विभागों का भ्रमण कराया गया।