नाहन: शराब तस्करी के 3 मामलों में 29 बोतलें पकड़ी..आरोपी धरे..

नाहन: शराब तस्करी के 3 मामलों में 29 बोतलें पकड़ी..आरोपी धरे..
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9

 अक्स न्यूज लाइन नाहन 17 जून :
पुलिस ने अवैध शराब के धंधे में लगे तस्करों के खिलाफ 3 अलग अलग मामलों में अवैध रूप से लेजाई  जा रही 29 शराब की बोतलें बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आबकारी।अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

जिले के एसपी एनएस नेगी ने बताया कि  पुलिस थाना काला अम्ब  की पुलिस टीम ने गश्त के दौरान  गुप्त सूचना के आधार पर ,रूचिरा से रामपुर जट्टान जाने वाले लिंक रोड, नजदीक पार्किंग पर एक व्यक्ति सफेद बोरा उठाकर बाजार की तरफ से आ रहा था शक के आधार पर पूछताछ के दोरान उसने अपना नाम अशोक कुमार पुत्र मेघ सिंह, निवासी रामपुर जट्टान, डा0 कालाआम्ब, तहसील नाहन, जिला सिरमौर हि0 प्र0 बताया।तलाशी के दोरान अशोक कुमार के कब्जे से 1 गत्ते पेटी से 9 बोतल देशी शराब बरामद हुई। जिस पर उक्त  आरोपी के  विरुद्ध पुलिस थाना काला अम्ब मे धारा 39(1)(a) हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

नेगी ने बताया कि एक अन्य मामले में पुलिस थाना पच्छाद की पुलिस टीम ने गश्त के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर कुमारहट्टी-नाहन सड़क, नजदीक पानवा श्री भुरेश्वर महादेव मंदिर गेट पर एक व्यक्ति अपने कन्धे पर सफेद रंग का थैला उठाकर श्री भुर्शिंग महादेव की तरफ पैदल जा रहा था शक के आधार पर पूछताछ के दोरान उसने अपना नाम पंकज कुमार पुत्र श्री गौतम प्रकाश, निवासी गांव कोठीदेव, डाकघर नैनाटिक्कर, तहसील पच्छाद, जिला सिरमौर, हि0प्र0 बताया। तलाशी के दोरान पंकज कुमार के कब्जे से 12 कांच की बोतलें देसी शराब मार्का बरामद हुई। जिस पर उक्त  आरोपी के  विरुद्ध पुलिस थाना पच्छाद मे धारा 39(1)(a) हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

एसपी ने बताया कि इसी कड़ी में
पुलिस थाना सदर नाहनकी पुलिस टीम ने गश्त के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर HP सहोत्रा पेट्रोल पम्प के पास एक व्यक्ति प्लास्टिक बोरा लेकर आ रहा था। शक के आधार पर पूछताछ के दोरान उसने अपना नाम अभय कुमार पुत्र रमेश कुमार, निवासी म0न0 1234/5 अमरपुर मोहल्ला नाहन, बताया। तलाशी के दोरान अभय कुमार के कब्जे से 8 बोतलें देसी शराब बरामद हुई। जिस पर उक्त  आरोपी के  विरुद्ध पुलिस थाना सदर नाहन मे धारा 39(1)(a) हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर मामले में आगामी अन्वेषण जारी है ।