विक्रमादित्य सिंह के सामने दोनों धडों के सर्मथकों बीच हुई जमकर नारेबाजी व झडप

विक्रमादित्य सिंह के सामने दोनों धडों के सर्मथकों बीच हुई जमकर नारेबाजी व झडप

-रोजगार संघर्ष यात्रा के दौरान सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता पहुंचे
नाहन, 6 अगस्त: चुनावी समर में ताल ठोकने से पहले प्रदेश में कांग्रेस ने रोजगार संघर्ष यात्रा आयोजित कर रही है इसी कड़ी में यात्रा क ी शुरुआत सिरमौर जिला से की गई है रोजगार संघर्ष यात्रा के दूसरे दिन आज कांग्रेस ने नाहन रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र में रोजगार संघर्ष यात्रा निकाली। नाहन में यात्रा के दौरान कांग्रेस की गुटबाजी सड़क  पर एक बार नजर आई। विधायक विक्रमादित्य सिंह यात्रा संयोजक शिमला व मंडी संसदीय क्षेत्र के सामने दोनों धडों के सर्मथकों बीच हुई नारेबाजी से मौहल गरमाने से झडप हुई।

यात्रा के संयोजक व शिमला ग्रामीण के विधायक विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के निर्देशों पर हिमाचल प्रदेश में यह यात्रा निकाली जा रही है उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार से आज हर वर्ग नाराज है कर्मचारी। किसान, बागवान सब अपनी मांगे मनवाने के लिए सड़कों पर उतरे हुए है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में बेरोजगारी की दर लगातार बढ़ रही है और यह आंकड़ा 14 लाख तक पहुंच चुका है उन्होंने कहा कि कांग्रेस द्वारा सत्ता में आने के बाद 680 करोड का स्टार्ट अप पैकेज युवाओं के लिए लाया जाएगा साथ ही निजी व सरकारी क्षेत्र में करीब सवा लाख नौकरियां देने का प्रावधान रखा जाएगा।

विक्रमादित्य सिंह ने आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत का भी दावा किया उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में चुनावी माहौल कांग्रेस के पक्ष में है और लोग हिमाचल के भीतर सत्ता परिवर्तन चाहते है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर निशाना साधते हुए विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रहे हैं मगर हकीकत यह है कि अब उनकी विदाई का वक्त आ गया है और उनकी जनसभाओं में जहां विदाई के गाने बज रहे हैं वहीं दूसरी तरफ उनके विधायक ही उनकी बात तक सुनने को तैयार नहीं है उन्होंने कहा कि उपचुनाव में मुख्यमंत्री ने मंडी में जीत का दावा किया था मगर परिणाम क्या निकले यह प्रदेश की जनता के सामने है।