अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 44 वां प्रदेश अधिवेशन दिल्ली में संपन्न

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 44 वां प्रदेश अधिवेशन दिल्ली में  संपन्न

अक़्स न्यूज लाइन,शिमला--13 दिसंबर
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद  हिमाचल प्रदेश के प्रदेश मंत्री आकाश नेगी ने बयान जारी करते हुए कहा है की अ.भा. वि. प. का 69 वां
राष्ट्रीय अधिवेशन  इन्द्रप्रस्थ मैदान, दिल्ली में संपन्न हुआ।जिसमे पूरे देश भर से 9,000  प्रतिनिधिओं ने भाग लिया।अधिवेशन के उदघाटन सत्र में केंद्रीय गृहमंत्री श्रीमान अमित शाह जी उपस्थित रहे।  इस अधिवेशन में विभिन्न प्रस्तावों को पारित किया गया। विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता इस वर्ष देश भर में के सभी शिक्षण संस्थानों में *परिसर चलो अभियान* चलायेगी, उसी के साथ साथ 22 जनवरी 2023 को अयोध्या में श्रीराम लला प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर देश के सभी कार्यकर्ता देश भर में  दीपोत्सव कार्यक्रम भी करेंगे विद्यार्थी परिषद ने श्रीराम मंदिर निर्माण पर अपनी राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद बैठक में प्रस्ताव भी पारित किया है ।

 अधिवेशन में हिमाचल प्रदेश के 272  प्रतिनिधियों ने भाग लिया अधिवेशन में  हिमाचल प्रदेश के प्रदेश अधिवेशन भी संपन्न हुआ । जिसमे वर्ष 2023/ 2024 की प्रदेश की नव कार्यकारिणी का गठन किया गया। नव कार्यकारिणी में हिमाचल प्रदेश के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष के रूप में  डॉ राकेश शर्मा को और आकाश नेगी को एक बार पुनः प्रदेश मंत्री के रूप में चुना गया । कार्यकारिणी में प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ रमेश ठाकुर , डॉ इन्द्र नेगी , डॉ सूर्यरश्मी , डॉ राजेश शर्मा और प्रदेश सहमंत्री रितिक पालसरा, नैन्सी अटल , विशाल ठाकुर , मनीष बिरसाँटा, सत्यम बनेर को ज़िमेवारी सौंपी।

 कार्यकारिणी में प्रदेश संगठन मंत्री गौरव अत्री, प्रदेश कोषाध्यक्ष रोहित शर्मा , प्रदेश कार्यालय व्यवस्था प्रमुख वासू देव , प्रदेश कार्यालय मंत्री लोतम राम, प्रदेश कार्यालय व्यवस्था प्रमुख सचिन सपटा, प्रदेश छात्रा प्रमुख डॉ सीमा ठाकुर रहे। SFS प्रदेश प्रमुख डॉ सुनील ठाकुर व प्रदेश संयोजक अंकुश वर्मा , SFD प्रदेश प्रमुख डॉ दीपक शर्मा व प्रदेश संयोजक सुजल रतवान, राष्ट्रीय कला मंच प्रदेश प्रमुख डॉ शशिकांत शर्मा व प्रदेश संयोजक अंकिता ठाकुर , शोध कार्य प्रमुख डॉ हरीश गौतम व  प्रदेश संयोजक सुयेश पवार, एग्रीविज़न प्रमुख डॉ राकेश शर्मा व प्रदेश संयोजक गोकुल लखनारा, मेडीविज़न प्रदेश प्रमुख डॉ  कर्मवीर चंदेल व प्रदेश संयोजक अखिल शर्मा , खेलो भारत प्रदेश प्रमुख डॉ गौरव भारद्वाज व संयोजक रमन शर्मा, प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक वैभव ख़रवाल, प्रदेश मीडिया संयोजक अक्षय ठाकुर, छात्र उद्घोष प्रदेश प्रबंधक अनूप ठाकुर , वैचारिक विमर्श स्थिति प्रमुख डॉ संजय शर्मा , स्कूल विद्यार्थी कार्य वीरेंद्र शर्मा को चुना गया |