नाहन के अनन्य गर्ग ने...... सांकेतिक भाषा प्रतियोगिता में देश मे पाया दूसरा स्थान.....

नाहन के अनन्य गर्ग ने...... सांकेतिक भाषा प्रतियोगिता में देश मे पाया दूसरा स्थान.....

अक्स न्यूज   लाइन ..नाहन, 24  सितंबर  

नाहन निवासी देहरादून के विख्यात बजाज स्कूल ऑफ लर्निंग के होनहार छात्र अनन्य गर्ग ने हाल ही में राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित 6 राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा प्रतियोगिता के तहत निबंध लेखन प्रतिस्पर्धा में देश भर दूसरा स्थान अर्जित किया है।

अनन्य गर्ग के पिता शहर के बडा चौक बाजार स्थित व्यापारी मुनीष गर्ग ने बताया कि देहरादून के बजाज स्कूल ऑफ  लर्निंग में शिक्षारत उनके बेटे अनन्य गर्ग ने उक्त प्रतियोगिता में देश में दूसरा प्राप्त किया है। 

 बीते दिन दिल्ली में सामाजिक न्याय एंव अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आयोजित एक भव्य आयोजन में प्रतिमा भौमिक राज्य मंत्री भारत सरकार मंत्री को उपस्थिति में यह सम्मान अनन्य गर्ग के माता-पिता ने ग्रहण कि या।  

गर्ग की इस उपलब्धि से स्कुल के साथ साथ हिमाचल प्रदेश व नाहन  शहर का गौरव बढा है।