योल फीडर में 22 जून को बिजली बंद रहेगी
अक्स न्यूज लाइन धर्मशाला, 20 जून :
विद्युत उप-मंडल सिद्धपुर के सहायक अभियंता संतोष कुमार ने बताया है कि विद्युत लाइनों के सामान्य रख-रखाव व जरूरी मरम्मत कार्य के कारण 11केवी योल फीडर के अंतर्गत गांव सिद्धबाड़ी, गायतो, मोनेस्टरी, योल बाजार, बन्नी बनोरडू, चतेहड़, स्लेट गोदाम, थेरु, खलुइ बारग, नरवाना, जलोह, तंगरोटी, रक्कड़, उथड़ाग्रां आदि में 22 जून को सुबह 9ः30 से शाम कार्य समाप्ति तक विद्युत आपूर्ति पूर्णतः बाधित रहेगी। मौसम खराब होने या अन्य आकस्मिक परिस्थिति में ये कार्य स्थगित या आंशिक रूप से किया जा सकता है।









