2 जून को सौलीखड्ड क्षेत्र के कई इलाकों में बिजली रहेगी बंद
अक्स न्यूज लाइन मंडी, 20 जून :
11 के.वी. उच्च ताप विद्युत लाइन सौलीखड्ड की आवश्यक मरम्मत एवं रखरखाव कार्य के चलते 22 जून को सौलीखड्ड फीडर के अंतर्गत आने वाले विभिन्न क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। सहायक अभियंता विद्युत उप-मंडल मंडी नंबर-3 ई. होशियार सिंह ने बताया कि आई.पी.एच. रेस्ट हाउस सावल, अप्पर छिपनु, त्र्यंडी, नसलोह, बुरारीधार, हुमग्राम, रोपड़ू, अरड़ा, स्कोर, मांडव एयर फैक्टरी के आसपास के क्षेत्रों में प्रातः 10 बजे से सायं 6 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि मौसम खराब होने की स्थिति में यह कार्य स्थगित कर अगले दिन किया जा सकता है।
--









