अंडर 14 छात्र वर्ग प्रतियोगिता में सनौरा स्कूल को सर्वश्रेष्ठ स्कूल का ख़िताब... 37 स्कूलों के 462 छात्र खिलाडियों ने दिखाया दमखम

अंडर 14 छात्र वर्ग प्रतियोगिता में सनौरा स्कूल  को सर्वश्रेष्ठ स्कूल का ख़िताब... 37 स्कूलों के 462 छात्र खिलाडियों ने दिखाया दमखम

 अक़्स न्यूज लाइन, नाहन -- 20 अगस्त   

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सनौरा   में आयोजित शिक्षा खण्ड राजगढ़ की  छात्र वर्ग    की अंडर-14 खण्ड स्तरीय खेलकूद व् सांस्कृतिक प्रतियोगिता में वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सनौरा  को  आल्र राऊंड बेस्ट स्कूल  चुना  गया | समापन समारोह में प्रदेश कांग्रेस सचिव दयाल प्यारी  ने  बतोर मुख्यातिथी शिरकत की | उन्होंने  खिलाडियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि खेलो से बच्चो का शारीरिक , बोदिक  और  मानसिक विकास होने के साथ साथ  उनमे अनुशासन , परिश्रम और प्रतिस्वर्धा की भावना   उत्पन्न होती है |उन्होंने कहा कि विद्यालय की परीक्षा  कक्ष की मांग को शीघ्र पूरा किया जायेगा |

उन्होंने इस अवसर पर विजेता और उपविजेता छात्र खिलाडियों  को पुरस्कार वितरित किये और अपनी ओर से 11 हजार  रूपए की राशी प्रदान की  |इससे पहले मेजबान  विद्यालय के प्रधानाचार्य देशराज पुंडीर ने मुख्यातिथी तथा विशिष्ठ अतिथियों का  स्वागत किया तथा प्रतियोगिता के दौरान हुई गतिविधियों की जानकारी दी | उन्होंने बताया कि  प्रतियोगिता में 37   स्कूलों के  462 छात्रों  ने भाग लिया |  खेल प्रतियोगिता के प्रभारी पी ई टी सुखदेव भारद्वाज ने बताया कि  बालीबाल का ख़िताब सनियो दीदग  के नाम रहा जिसने फाईनल मुकाबले में मिडल स्कूल पाब  को पराजित किया |  खो-खो में उच्च विद्यालय धरोटी ने दुधम मतियाना को पराजित कर ट्राफी अपने नाम की |कब्बडी में सनौरा    विजेता और छोगटाली  स्कूल  उप-विजेता रहे |

बेड मिन्टन में सनौरा   ने पहला और गुरुकुल पीच वैली  स्कूल राजगढ़    ने दूसरा स्थान प्राप्त किया | योगा  में सनौरा    पहले और मानवा खनियुड़  स्कूल  दुसरे स्थान पर रहे |जुडो में छोगटाली स्कूल पहले और मांडियाघाट दुसरे स्थान पर रहे | कुश्ती में मांडियाघाट ने प्रथम तथा कोटला बांगी ने  द्वितीय स्थान हासिल किया  | कुश्ती मुकाबलों में 41 किलो वर्ग में मांडियाघाट के रोहित , 44 किलोवर्ग में मांडियाघाट के ईशान चौहान , 48 किलोवर्ग में ज्ञानकोट के आदर्श , 52 किलोवर्ग में कोटला बांगी के कुनाल कंवर और 57 किलोवर्ग में कोटला बांगी के रूद्र ने प्रथम स्थान हासिल किया |  

चेस प्रतियोगिता में धरोटी प्रथम और नेहर बाग़ दुसरे  स्थान पर रहे | वहीँ सांस्कृतिक प्रतियोगिता में लोक नृत्य में दुधम मतियाना    स्कूल विजेता रहा   | समूहगान में गुरुकुल पीच वैली ने प्रथम तथा   एस वी एन स्कूल राजगढ़ ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया  | गुरुकूल पीच वैली स्कूल राजगढ़ के अभिजय  ने भाषण प्रतियोगिता में तथा कुणाल ने एकल गायन में प्रथम स्थान हासिल किया |   वन एक्ट प्ले में मिडल स्कूल कुफरपाल विजेता रहा |